{"_id":"692f53a8875186075700c080","slug":"chandigarh-player-hitesh-chauhan-in-the-second-round-of-itf-m-15-chandigarh-news-c-16-pkl1049-886631-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चंडीगढ़ के खिलाड़ी हितेश चौहान आईटीएफ एम-15 के दूसरे दौर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चंडीगढ़ के खिलाड़ी हितेश चौहान आईटीएफ एम-15 के दूसरे दौर में
विज्ञापन
चंडीगढ़। राउंड ग्लास टेनिस अकादमी चंडीगढ़ के खिलाड़ी हितेश चौहान ने राउंड ग्लास आईटीएफ मेंस वर्ल्ड टेनिस टूर एम-15 टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। यह टूर्नामेंट ग्वालियर चंबल टेनिस एसोसिएशन की कोर्ट में खेला जा रहा है। 17 वर्षीय भारतीय जूनियर नंबर 1 खिलाड़ी ने तीन कड़े सेटों के मुकाबले में आदित्य बलसेकर को 4-6, 7-6 और 6-4 से हराया। हितेश ने मुख्य ड्रॉ में जगह उन दो स्थानों में से एक के माध्यम से बनाई जो विश्व जूनियर रैंकिंग के टॉप 100 में शामिल जूनियर खिलाड़ियों के लिए आरक्षित होते हैं। अब वह संयुक्त राज्य अमेरिका के आठवें वरीय प्रेस्टन ब्राउन और भारत के रोहन मेहरा के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से भिड़ेंगे।
डबल्स के पहले दौर में उन्हें झटका लगा जहां वे अर्जुन राठी के साथ चौथी वरीयता प्राप्त और अनुभवी जोड़ी मनीष सुरेश कुमार और आर्यन लक्ष्मणन से 6-1, 6-0 से सीधे सेटों में हार गए। सातवीं वरीयता प्राप्त मनीष सुरेश कुमार ने राउंड ग्लास अकादमी के एक और खिलाड़ी, काहिर वारिक को भी 6-1, 6-2 से हराया। काहिर ने क्वालीफाइंग राउंड से मुख्य ड्रॉ में प्रवेश किया था। एक अन्य क्वालीफायर विवान बिडासारिया भी अपने पहले दौर के मैच में न्यूट्रल एथलीट माकर क्रिवोश्केकोव से 2-6, 4-6 से सीधे सेटों में हार गए।
पहले दौर के मुकाबले बुधवार को भी जारी रहेंगे। इसमें आश्रव्य मेहरा का सामना ऑस्ट्रेलिया के एड्रियन अर्कॉन से होगा। इसके बाद अर्जुन राठी का मुकाबला दूसरे वरीय सिद्धार्थ रावत से होगा।