{"_id":"620577eaee6ff472ef68d3ef","slug":"chandigarh-physical-opd-in-pgi-and-gmch-will-open-from-14-chandigarh-news-pkl441703520","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 फरवरी से पीजीआई और जीएमसीएच 32 में खुलेगी फिजिकल ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 फरवरी से पीजीआई और जीएमसीएच 32 में खुलेगी फिजिकल ओपीडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पीजीआई और जीएमसीएच-32 में 14 फरवरी से पहले की तरह शारीरिक ओपीडी संचालित होने लगेगी। ओपीडी में आने वाले मरीजों का मौके पर ही पंजीकरण कर परामर्श दिया जाएगा। पीजीआई में मौके पर पंजीकरण के साथ ऑनलाइन व टेलीकंसल्टेशन के जरिए भी परामर्श देने का क्रम जारी रहेगा। जीएमसीएच-32 में भी टेलीकंसल्टेशन व ई संजीवनी के माध्यम से मरीजों को परामर्श दिया जाएगा। यह निर्णय वीरवार को हुई वॉर रूम की मीटिंग में लिया गया। बता दें कि जीएमसीएच-32 में कुछ विभागों की ओपीडी सात फरवरी से खोल दी गई है। अब 14 से सभी विभागों की ओपीडी खुल जाएगी।
पीजीआई में सुबह 8 से होगा पंजीकरण
पीजीआई प्रशासन ने अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए सुबह 8 बजे से 9 बजे तक पंजीकरण काउंटर खोलने का निर्णय लिया है। टेलीकंसल्टेशन के लिए पंजीकरण का समय सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक रहेगा। इसके अलावा इमरजेंसी व ट्रामा सेंटर में 24 घंटे मरीज देखे जाएंगे। वहीं टेलीकंसल्टेशन के माध्यम से मरीजों को ओपीडी में बुलाने का क्रम जारी रहेगा। उधर, जीएमसीएच-32 में ओपीडी के लिए सुबह 8 से 11 बजे तक पंजीकरण किया जाएगा और सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक परामर्श दिया जाएगा। वहीं सामान्य सर्जरी समेत अन्य प्रक्रियाएं भी सोमवार से पहले की तरह संचालित करने का निर्णय लिया गया है।
इनसेट-
पीजीआई में टेलीकंसल्टेशन के लिए यहां करें कॉल
- न्यू ओपीडी 0172- 2755991
- उन्नत नेत्र केंद्र और डीडीटीसी 0172- 2755992
- उन्नत हृदय केंद्र 0172-2755993
-उन्नत बाल चिकित्सा केंद्र 0172-2755994
- दंत विभाग 0172-2755995
- प्रसूति विभाग 7087003434