फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh pgi nurse association hunger strike

1 फरवरी से PGI की नर्सें भूख हड़ताल पर रहेंगी

Fri, 29 Jan 2016 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 29 Jan 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
chandigarh pgi nurse association hunger strike

मांगें पूरी न होने पर नर्सों ने चंडीगढ़ पीजीआई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एक फरवरी से वे भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगी। पीजीआई नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक  विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन


पीजीआई के निवेदिता हास्टल में आयोजित बैठक में प्रेसिडेंट लखविंदर सिंह ने बताया कि नई नर्सों को आठ घंटे ड्यूटी करनी पड़ रही है, जबकि अन्य नर्सों को सिर्फ छह घंटे की ड्यूटी है। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लखविंदर ने बताया कि इस बारे में कई बार आंदोलन किया गया। डायरेक्टर के समक्ष भी मुद्दा उठा।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के सामने भी नर्सों ने मांगें रखीं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई फैसला नहीं लिया गया। उन्होंने बताया कि नर्र्सों की दूसरी मांग घरों की है। नर्सों की संख्या के हिसाब से घर काफी कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीआई ने पिछले दस साल में 70 ही नए घर बनाए हैं। इससे सिर्फ नर्सिंग स्टाफ ही नहीं बल्कि अन्य कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन सभी मांगों को लेकर नर्सिंग एसोसिएशन ने अब विरोध करने का फैसला किया है।


एक फरवरी से रोजाना पीजीआई डायरेक्टर ऑफिस के बाहर दो नर्सें भूख हड़ताल पर बैठेंगी और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। भूख हड़ताल को पीजीआई इंप्लायज यूनियन, मेडिकल टेक्नोलाजिस्ट यूनियन व आल इंडिया सेंटर ऑफ ट्रेड यूनियंस ने भी अपना समर्थन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed