फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh pgi lungs cancer patients sensational recrod

खुलासा: PGI में हर दूसरे दिन कैंसर के 3 मरीज आते हैं

Sun, 07 Feb 2016 08:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 07 Feb 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
chandigarh pgi lungs cancer patients sensational recrod

चंडीगढ़ पीजीआई की कैंसर रजिस्ट्ररी रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यहां हर दूसरे दिन लंग कैंसर के तीन मरीज आते हैं। साल दर साल उनके केसों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन


साल 2014 में लंग्स कैंसर के कुल 460 मरीज आए थे, जबकि 2015 में 568 मरीज। इस हिसाब से पीजीआई में हर दूसरे दिन पीजीआई में लंग्स कैंसर के तीन नए मरीज सामने आ रहे हैं, जो काफी चिंताजनक बात है।
विज्ञापन


यदि साल 2010 से लेकर 2013 के आंकड़ों पर नजर डालते तो इन सालों में भी लंग्स कैंसर की काफी मरीज आए थे। तीन सालों में कुल 1092 मरीज दर्ज किए गए। इसी तरह से मुंह के कैंसर के केस भी लगातार बढ़े हैं। साल 2014 में मुंह के कैंसर के कुल 443 मरीज थे, जबकि 2015 में 507 मरीज।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कारण हैं लंग्स कैंसर के
पीजीआई रेडियोथैरेपी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर राकेश कपूर के मुताबिक लंग्स कैंसर के मुख्य कारण स्मोकिंग और प्रदूषण है। उनसे जब पूछा गया कि कितने मरीज प्रदूषण के कारण कैंसर शिकार हुए तो उनका कहना था कि अलग-अलग मरीजों की संख्या बता पाना तो मुश्किल होगा, लेकिन इनकी संख्या कम नहीं है।

इससे बचने का एक मात्र रास्ता यही है कि लोगों को स्मोकिंग नहीं करना चाहिए। यदि कोई स्मोकिंग भी कर रहा हो तो वहां से दूर चले जाना चाहिए या उन्हें मना करना चाहिए। यदि कोई मरीज प्रदूषित शहर में रह रहा है तो वह जब भी घर से बाहर निकले तो चेहरे पर मास्क लगाकर निकले।


ल्यूकेमिया व ब्रेन कैंसर का ग्राफ गिरा
पीजीआई कैंसर रजिस्ट्ररी के मुताबिक ल्यूकेमिया व ब्रेन कैंसर के मरीजों में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसमें खासतौर पर ल्यूकेमिया व ब्रेन कैंसर शामिल है। विशेषज्ञों ने बताया कि इसके कम होने की खास वजह तो सामने नहीं आई है, लेकिन जागरुकता तो कैंसर के लिए बढ़ी रही है। लंग्स कैंसर बढ़ने की वजह पर विशेषज्ञों ने बताया कि कैंसर के प्रति जागरुकता बढ़ी है। सर्विलांस सिस्टम काफी अच्छा हुआ है।

कैंसर---------2014----प्रतिशत------2015---प्रतिशत
लंग-----------460------11.8-------568----14.5
मुंह का कैंसर---443------11.4-------507----13.0
ल्यूकेमिया------345-------8.9--------325-----8.3
यूरिनेरी ब्लडेर--136--------3.5-------100------2.6

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed