{"_id":"66c446369645ee0b4f0694bf","slug":"chandigarh-pgi-doctors-strike-continues-against-kolkata-case-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kolkata Rape-Murder Case: चंडीगढ़ पीजीआई के डॉक्टरों की हड़ताल जारी, धरनास्थल पर देखे ओपीडी के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kolkata Rape-Murder Case: चंडीगढ़ पीजीआई के डॉक्टरों की हड़ताल जारी, धरनास्थल पर देखे ओपीडी के मरीज
Tue, 20 Aug 2024 01:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 20 Aug 2024 01:01 PM IST
सार
कोलकाता में डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टर हड़ताल पर हैं। चिकित्सकों ने कोलकाता घटना के विरोध में धरना लगाया लेकिन अपनी ड्यूटी भी निभाई।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पीजीआई में डॉक्टरों ने धरनास्थल पर ही मरीजों को चेक किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता में डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में पीजीआई में रेजिडेंट डॉक्टर मंगलवार को भी धरने पर बैठे। डॉक्टरों ने धरना स्थल पर ही ओपीडी पेशेंट देखे। कुछ ने बोर्ड हाथ में होल्ड किए हैं और मरीजों का इलाज जारी है। रेजिडेंट प्रदर्शन के दौरान नए ओपीडी मामले देख रहे हैं।
पीजीआई में सोमवार सुबह डॉक्टरों ने रोष रैली निकाली थी। डॉक्टरों का कहना है कि जबतक कोलकाता घटना के सभी दोषी गिरफ्तार नहीं होते और मृतका डॉक्टर को इंसाफ नहीं मिलता तब तक उनका रोष प्रदर्शन जारी रहेगा।
हालांकि पीजीआई के रेजिडेंट डॉक्टरों ने की इमरजेंसी और ट्रामा में ड्यूटी सामान्य रूप से जारी है। उनका कहना है कि वे मरीजों को कष्ट देना या नुकसान पहुंचाना नहीं चाहते, इसलिए इमरजेंसी और ट्रामा सेवा बाधित नहीं की है। लेकिन उनके लिए न्याय और अपनी सुरक्षा का मुद्दा भी महत्वपूर्ण है। इसलिए उनका प्रदर्शन न्याय मिलने तक जारी रहेगा।