फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, OT technician molested female doctor of GMCH

जीएमसीएच की महिला डॉक्टर से ओटी टेक्निशयन ने की छेड़छाड़, दी धमकी

Thu, 01 Jul 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, OT technician molested female doctor of GMCH
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 में 27 वर्षीय महिला डॉक्टर (एमडी) से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल के ही ओटी टेक्निशयन ने डॉक्टर को न पहचानने की बात कहकर चेहरे से मास्क हटवाया और फिर छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी भी दी। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने न्यू चंडीगढ़ निवासी एनेस्थीसिया विभाग के आरोपी ओटी टेक्निशियन कमलेश्वर (45) के केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मूलरूप से पंजाब की रहने वाली महिला डॉक्टर ने बताया कि वह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) में एमडी तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। 27 जून को उनकी ड्यूटी दोपहर 2 से रात 8 बजे तक के लिए लगी थी। आरोप है कि शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच जब वह स्टोर से दवाइयां लेने गईं तो ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में उक्त टेक्निशयन ने कहा आप कौन हो, आपको पहले कभी नहीं देखा, अपने चेहरे से मास्क हटाओ। मास्क हटाकर उन्होंने टेक्निशयन को चेहरा भी दिखाया, जिसके बाद आरोपी ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और कहा कि किसी से कुछ भी कहा तो अच्छा नहीं होगा। इसके बाद महिला डॉक्टर आरोपी के चंगुल से जैसे-तैसे छूटी और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद अब आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस अब वारदात स्थल की सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन

थाने में जुटे डॉक्टर, आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग
दूसरी तरफ, पुलिस पर आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। वारदात से गुस्साए डॉक्टर बुधवार को सेक्टर-34 थाने में इकट्ठा हुए और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर रोष जाहिर किया। मामला बढ़ता देख थाना प्रभारी ने जैसे-तैसे सभी को शांत करवाया और आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed