{"_id":"632f6a3a947402747a397efa","slug":"chandigarh-now-people-will-be-able-to-complain-online-for-the-repair-of-government-houses-chandigarh-news-pkl463464973","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी मकानों की मरम्मत के लिए अब ऑनलाइन शिकायत कर सकेंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी मकानों की मरम्मत के लिए अब ऑनलाइन शिकायत कर सकेंगे लोग
विज्ञापन
चंडीगढ़। सरकारी मकानों की मरम्मत संबंधी शिकायतें अब ऑनलाइन दर्ज कराई जा सकेंगी। यूटी प्रशासन पिछले एक साल से इस पर काम कर रहा था। अब लोगों की सुविधा के लिए इस नए सिस्टम को लागू कर दिया गया है।
प्रशासन के अनुसार, लोगों को वेबसाइट ई-आवास चंडीगढ़ पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवानी होगी। शिकायत दर्ज होते ही कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारी के पास चली जाएगी। अलग-अलग स्तर पर अधिकारियों की तरफ से शिकायत पर की गई कार्रवाई की निगरानी भी की जा सकेगी। जिन लोगों के पास समय नहीं है उनको इस ऑनलाइन सिस्टम से काफी फायदा होगा। कई कर्मचारी सुबह ऑफिस के लिए निकल जाते हैं और शाम को घर वापस आते हैं। ऐसे में मेंटेनेंस ऑफिस में शिकायत दर्ज करवाने का उनके पास समय ही नहीं होता है लेकिन अब ये लोग ऑनलाइन ही अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे।
लोग सिविल, इलेक्ट्रिक, पब्लिक हेल्थ और हॉर्टिकल्चर से संबंधित शिकायतें https://eawas.chd.gov.in पर दर्ज करवा सकते हैं। यहां दर्ज होने के बाद शिकायत संबंधित जूनियर इंजीनियर के पास पहुंच जाएंगी। अगर समय पर इनका निवारण नहीं होता है तो ये शिकायत ऊपरी अधिकारियों के पास चले जाएगी। ऐसा अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के लिए किया गया है।