{"_id":"602054f349393060f67a5ced","slug":"chandigarh-news-shatabdi-will-run-between-new-delhi-and-kalka-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई दिल्ली-कालका के बीच आज से दौड़ेगी शताब्दी, बदल गया है ट्रेन का नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई दिल्ली-कालका के बीच आज से दौड़ेगी शताब्दी, बदल गया है ट्रेन का नंबर
Mon, 08 Feb 2021 02:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 08 Feb 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
नई दिल्ली से कालका के बीच शताब्दी ट्रेन का संचालन आज से होगा। करीब दस माह बाद आठ फरवरी से नई दिल्ली-कालका शताब्दी ट्रैक पर दौड़ेगी। यही ट्रेन अगले दिन कालका से चंडीगढ़ होते हुए दिल्ली के लिए सुबह रवाना होगी। अंबाला मंडल की ओर से जारी आदेश के अनुसार ट्रेन अपने पुराने नंबर 12005/12006 से नहीं बल्कि नए नंबर 02005 से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेगी। वापसी में कालका रेलवे स्टेशन से 02006 नंबर से दिल्ली तक रेल मार्ग पर दौड़ेगी।
विज्ञापन
यह होगा रूट
02005 नई दिल्ली कालका शताब्दी स्पेशल ट्रेन आठ फरवरी से नई दिल्ली से शाम 5:15 बजे चलेगी और पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला छावनी से होकर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से होते हुए उसी दिन रात 9:15 बजे कालका रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं 02006 कालका- नई दिल्ली शताब्दी ट्रेन नौ फरवरी को कालका से सुबह 06:15 बजे चलेगी और चंडीगढ़, अंबाला छावनी, कुरुक्षेत्र, पानीपत होते हुए सुबह 10:15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन