{"_id":"606a0923375e2460936d0ccd","slug":"chandigarh-news-mukhtar-will-be-taken-to-banda-jail-by-road-from-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दहशत में डॉन : एक वक्त ही खाना खा रहा मुख्तार अंसारी, विकास दुबे प्रकरण से बढ़ गई है चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहशत में डॉन : एक वक्त ही खाना खा रहा मुख्तार अंसारी, विकास दुबे प्रकरण से बढ़ गई है चिंता
Mon, 05 Apr 2021 02:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 05 Apr 2021 02:10 AM IST
सार
- माफिया विकास दुबे की गाड़ी पलटने की घटना से चिंतित है अंसारी
- रोपड़ की विशेष बैरक में ही बिता रहा अधिकतर समय
विज्ञापन
सड़क मार्ग से यूपी ले जाने की बात से चिंता में है मुख्तार अंसारी।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब की रोपड़ जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी सड़क के रास्ते उत्तर प्रदेश की बांदा जेल भेजा जाएगा। सड़क के रास्ते भेजे जाने की खबर से विधायक दहशत में आ गया है। माफिया विकास दुबे की गाड़ी पलटने के बाद से डॉन अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। मुख्तार पहले ही विकास दुबे की गाड़ी पलटने की घटना को लेकर पंजाब सरकार से अपनी सुरक्षा के लिए गुहार लगा चुका है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश जाने को लेकर चिंतित अंसारी अब अधिकतर समय जेल में बनी अपनी विशेष बैरक में ही बिता रहा है। चिंता से भूख आधी रह गई है, खाना भी एक ही समय खा रहा है। पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) द्वारा मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश ले जाने को लेकर यूपी के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी को चिट्ठी लिखी है। जिसमें मुख्तार को आठ अप्रैल से पहले ले जाने को कहा गया है। साथ ही यूपी जेल में सभी सुविधाएं और चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
रोपड़ जेल में तैयारियां तेज
अब मुख्तार को उत्तर प्रदेश ले जाने की तैयारियां रोपड़ जेल में भी तेज हो गई हैं। जेल सूत्रों के अनुसार यूपी सड़क के रास्ते जाने की सूचना पर मुख्तार बेहद परेशान है। उसे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है। चिंतित मुख्तार इन दिनों अपनी विशेष बैरक में ही अधिकांश समय बिता रहा है। हालत यह है कि भारी भरकम डील डौल वाला डान अभी तक तीन टाइम खाना खाता था, लेकिन अब वह सिर्फ एक समय ही खाना खा रहा है।
दो दिन में पहुंचेगी यूपी पुलिस
अंसारी को लेने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम रोपड़ में पहले से ही मौजूद है। सुरक्षा कारणों से एक और पुलिस टीम जल्द ही रोपड़ पहुंचने वाली है। न्यायालय के अनुसार मुख्तार को आठ अप्रैल से पहले ही यूपी आना अनिवार्य है। इधर, बांदा जेल में मुख्तार को लेकर जेल प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
गोपनीय रखा जाएगा रूट प्लान
यूपे के मऊ से विधायक मुख्तार अंसारी की सुरक्षा को लेकर पंजाब सरकार बेहद गोपनीयता बरत रही है। जेल अधिकारी भी मुख्तार को लेकर कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मुख्तार के सुरक्षा कारणों से पंजाब से यूपी जाने वाले रूट प्लान को बेहद गोपनीय रखा गया है। मुख्तार की रवानगी के दौरान पंजाब पुलिस के कुछ जवान भी शामिल होंगे।