फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh News in Hindi: Odd-even will not impose in Markets of Chandigarh

चंडीगढ़ : बाजारों में न तो ऑड-ईवन लगेगा, न दुकानों के खुलने का समय बदलेगा

Thu, 03 Dec 2020 02:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 03 Dec 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh News in Hindi: Odd-even will not impose in Markets of Chandigarh
चंडीगढ़। - फोटो : social media

चंडीगढ़ में कोरोना के केस बढ़ने पर कुछ बाजारों में दोबारा ऑड-ईवन व्यवस्था लागू करने की चर्चाएं जोरों पर थीं। बुधवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा है कि शहर के बाजारों में न तो ऑड-ईवन लगाया जाएगा और न ही दुकानों के खुलने और बंद होने के समय में कोई बदलाव किया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि कोरोना के केसों की संख्या को देखते हुए भविष्य में इन फैसलों की समीक्षा की जाएगी। 

विज्ञापन


प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ बुधवार को एक समीक्षा बैठक की। बैठक में पीजीआई के डायरेक्टर प्रोफेसर जगतराम भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि नेहरू एक्सटेंशन में कोरोना के 112 गंभीर मरीज भर्ती हैं। इनमें से 42 चंडीगढ़, 33 पंजाब, 22 हरियाणा, 11 हिमाचल प्रदेश और चार अन्य राज्यों से संबंध रखते हैं। बताया कि उनके द्वारा लिए गए 3010 कोरोना जांच के सैंपलों में से 386 पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन


प्रशासक ने पीजीआई को कोरोना की जांच में तेजी लाने के आदेश दिए। बैठक में जीएमसीएच-32 की कार्यकारी निदेशक डॉक्टर जसबिंदर कौर ने बताया कि उनके द्वारा 1665 सैंपल लिए गए, जिसमें से 108 पॉजिटिव पाए गए। उन्होंने यह भी बताया कि यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी व कार्डियो थोरेसिक व वेस्कुलर सर्जरी की ओपीडी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हुक्का परोसा तो मैनेजर के साथ मालिक पर भी दर्ज होगा केस

बैठक में प्रशासक ने शहर के विभिन्न क्लबों और डिस्को थेक में परोसे जा रहे हुक्का को लेकर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि क्लबों और डिस्को थेक में सरकारी आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, यह बहुत ही गंभीर बात है। उन्होंने डीजीपी को आदेश दिए कि अगर किसी भी क्लब या डिस्को थेक में हुक्का परोसा जाता है तो क्लब के मैनेजर के साथ ही मालिक पर भी केस दर्ज किया जाए।

उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सख्ती बरती जाए। बदनौर ने शहरवासियों से अपील की है कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव होने के बाद होम आइसोलेशन में हैं, वह समय-समय पर अपनी जांच करवाते रहें। ज्यादा हालत खराब होने का इंतजार न करें, ऐसे में परेशानी बढ़ सकती है।

शहर में डेंगू के अब तक 240 मामले
स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि उनके द्वारा लिए गए 8300 कोरोना के सैंपल में से 602 पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिविटी रेट 6.8 प्रतिशत से 7.1 प्रतिशत के बीच है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर में कोरोन के 2473 नए मामले सामने आए थे, जबकि नवंबर में केसों की संख्या 2991 तक पहुंच गई। हालांकि इस दौरान कोरोना से मृत्यु के आंकड़ों में कमी आई है।

यह संख्या 64 से घटकर 51 हो गई। डॉक्टर अमनदीप कंग ने बताया कि ओपीडी में 10,000 से ज्यादा मरीजों का इलाज किया जा चुका है। इसके अलावा शहर के विभिन्न घरों में मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिए फागिंग का कार्य चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष डेंगू के 240 मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed