{"_id":"5f5333618ebc3e54d459e5ed","slug":"chandigarh-news-in-hindi-firemen-rescued-crow-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: परिंदों के लिए खतरा बना चीनी मांझा, फरिश्ते बन रहे फायरकर्मी, ऐसे बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: परिंदों के लिए खतरा बना चीनी मांझा, फरिश्ते बन रहे फायरकर्मी, ऐसे बचाई जान
Sat, 05 Sep 2020 12:16 PM IST
ajay kumar
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
फायर कर्मियों ने कौए को बचाया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा स्थित सरकारी स्कूल के पास करीब 70 फुट ऊंचे सफेदा के पेड़ की टहनियों पर चीनी मांझा से फंसे एक कौए को फायरकर्मियों ने फरिश्ता बनकर जान बचा ली। करीब आधे घंटे के बचाव अभियान के बाद उसे डोर से अलग कर पानी पिलाकर आजाद कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना शनिवार सुबह करीब नौ बजे की है। डड्डूमाजरा के रहने वाले जसपाल नामक एक शख्स ने दमकल विभाग को सूचना दी कि यहां के सरकारी स्कूल के पास सफेदा के पेड़ में एक कौआ काफी देर से फड़फड़ा रहा है। सूचना पर दमकल विभाग की टीम पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ की करीब 70 फुट ऊंचाई होने के चलते मौके पर हाइड्रोलिक गाड़ी बुलवाई गई। करीब आधे घंटे के बचाव अभियान के बाद लीडिंग फायरमैन केवल कृष्ण, मुश्ताक अली और फायरमैन नवीन कुमार ने हाइड्रोलिक की मदद से टहनियों पर डोर से फंसे कौआ को अलग किया। इसके बाद दमकल की टीम ने कौआ को पानी पिलाकर आजाद कर दिया।