फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh News in Hindi: Another bird found dead in Chandigarh

जालंधर की रिपोर्ट के इंतजार में प्रशासन, चंडीगढ़ में एक और पक्षी मृत मिला, अब तक 10 की मौत

Sat, 09 Jan 2021 01:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 09 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh News in Hindi: Another bird found dead in Chandigarh
सुखना लेक पर प्रशासन ने लगाया जागरुकता बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ में लगातार तीसरे दिन भी मृत पक्षियों के मिलने का सिलसिला जारी रहा। शुक्रवार को जांच के दौरान पर्यावरण विभाग की टीम को सेक्टर-35 में एक मृत कबूतर मिला। विभाग ने मृत पक्षी के नमूने लेकर जांच को भेज दिया है। वहीं, प्रशासन अब क्षेत्रीय रोग निदान प्रयोगशाला जालंधर की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है ताकि बर्ड फ्लू को लेकर स्थिति साफ हो सके। सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट सोमवार तक मिल सकती है। इसके बाद ही प्रशासन अगला कदम उठाएगा।  

विज्ञापन


इस बीच बरवाला में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद यूटी प्रशासन के पशुपालन विभाग ने सतर्कता बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। बर्ड फ्लू को लेकर शुक्रवार को पूरे दिन पर्यावरण विभाग की तरफ से सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग को सेक्टर-35 में एक मृत कबूतर मिला। शहर में अब तक एक प्रवासी पक्षी, कौआ, मोर, कोयल समेत 10 पक्षियों की मौत हो चुकी है। पशु चिकित्सा विभाग ने भी शहर के विभिन्न हिस्सों से करीब 250 नमूने जांच के लिए भेजे हैं। इसके अलावा पशुपालन विभाग ने शहर के सभी पोल्ट्री फार्मों को कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ से भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट मिलने में हो सकती है देरी
चंडीगढ़ के उप वन संरक्षक डॉ. अब्दुल कय्यूम ने बताया कि पर्यावरण विभाग की विभिन्न टीमें रोजाना खोज अभियान चला रही हैं। उन्होंने बताया कि आमतौर पर बर्ड फ्लू के नमूने की जांच रिपोर्ट आने में तीन दिन का समय लगता है लेकिन इन दिनों देरी हो सकती है। डॉ. कय्यूम ने बताया कि इसके पीछे बड़ा कारण यह है कि जालंधर में इन दिनों कई राज्यों से नमूने भेजे जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई राज्य ऐसे भी हैं, जहां पहले बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है, इसलिए चंडीगढ़ की रिपोर्ट आने में देरी हो सकती है। गौरतलब है कि देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि हुई है। इसके बाद चंडीगढ़ प्रशासन के वन और वन्यजीव विभाग ने बीते सोमवार को ही अलर्ट जारी कर दिया था। विभाग ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। फील्ड के कर्मचारियों से कहा गया है कि यदि वन क्षेत्र में किसी पक्षी की मौत होती है तो उसकी जानकारी तुरंत विभाग को दें। पशुपालन विभाग मुर्गी पालकों पर भी नजर रख रहा है। एक हेल्पलाइन नंबर 0172-2700217 जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed