फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh News : Four thousand rupees in the account of four crore theft accused

बैंक से चार करोड़ उड़ाने वाले के खाते में महज हजार रुपये, विदेश भागने की आशंका

Wed, 14 Apr 2021 01:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 14 Apr 2021 01:59 AM IST
सार

  • आरोपी सुरक्षाकर्मी सुनील ने एक महीने से इस्तेमाल नहीं किया अपना बैंक खाता 
  • पुलिस तलाश में जुटी, अब तक नहीं मिला आरोपी का सुराग
  • चौक और लाइट प्वाइंट पर लगे 17 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला
  •  

विज्ञापन
chandigarh News : Four thousand rupees in the account of four crore theft accused
जांच-पड़ताल... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-34 स्थित एक्सिस बैंक की मुख्य शाखा से 4.04 करोड़ रुपये लेकर फरार निजी सुरक्षाकर्मी सुनील का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। दूसरी तरफ, पुलिस जांच में सुनील के मोहाली स्थित एक्सिस बैंक खाते में सिर्फ एक हजार रुपये जमा मिले हैं। यह भी पता चला है कि सुनील ने पिछले एक महीने से न तो खाते में पैसा जमा करवाया और न ही निकाला है। 

विज्ञापन


आरोपी सुनील तक पहुंचने के लिए पुलिस ने बैंक के आसपास चौक और लाइट प्वाइंट के करीब 16 से 17 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, लेकिन चौक व लाइट प्वाइंट पर लगे एक भी सीसीटीवी कैमरे में उसकी फुटेज नहीं आई है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद पल्सर बाइक से फरार हुआ था। किसी भी सीसीटीवी फुटेज में उसकी बाइक के कैद नहीं आने पर पुलिस को शक है कि हो सकता है सुनील ने अभी शहर में ही अपना कोई दूसरा ठिकाना बनाया हो। इसके चलते बीट पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा उसके मोबाइल नंबर की आखिरी लोकेशन वारदात स्थल से आई है। इससे यह पता चल रहा है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद उसने मोबाइल को बंद कर दिया। फिलहाल पुलिस ने उसके मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया है। इससे पहले पुलिस ने सुनील कुमार के मोरनी के गांव बाबडवाली भोज कुदाना स्थित उसके घर दबिश दी थी। घर में उसके माता पिता के अलावा और कोई नहीं मिला। पूछताछ में उन्होंने बताया था कि पिछले करीब छह महीने से उनका बेटा सुनील घर ही नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को शक.. विदेश भागने की फिराक में तो नहीं 
पुलिस को आशंका है कि सुनील ने काफी दिन पहले ही बैंक में चोरी करने की साजिश रच ली थी। इसी वजह से पिछले काफी समय से अपने परिवार और रिश्तेदारों समेत दोस्तों से वह दूर-दूर रह रहा था। पुलिस अब इन पहलुओं पर भी जांच कर रही है कि कहीं वह विदेश भागने की फिराक में तो नहीं है। ऐसे में पुलिस अब जल्द उसके पासपोर्ट से संबंधित कागजातों के बारे में भी जांच करेगी। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच, ऑपरेशन सेल समेत थाना पुलिस अपने अपने स्तर पर अलग-अलग पहलुओं से काम कर रही है। 


ऐसे हुई थी वारदात 
सेक्टर- 34 स्थित एक्सिस बैंक के चेस्ट में सुनील सुरक्षाकर्मी के रूप में तैनात था। रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे अचानक वह लापता हो गया। इसके बाद अगली सुबह पुलिस को सुनील के लापता होने की सूचना दी गई। शक के आधार पर बैंक के चेस्ट में रखे पैसों से भरे बक्सों की जांच की गई तो एक बक्से को काटकर चार करोड़ चार लाख निकाले गए थे। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि सुनील ही वारदात को अंजाम देकर फरार हुआ है। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed