{"_id":"64b3b73e06004b521b080718","slug":"chandigarh-news-bomb-shell-found-in-chandigarh-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: सुखना चो में मिला बम शेल,पुलिस मौके पर पहुंची, सेक्टर- 26 की सड़क और शास्त्री नगर पुल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: सुखना चो में मिला बम शेल,पुलिस मौके पर पहुंची, सेक्टर- 26 की सड़क और शास्त्री नगर पुल सील
Sun, 16 Jul 2023 02:54 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 16 Jul 2023 02:54 PM IST
सार
मनीमाजरा से सेक्टर-26 को आने वाली सड़क और शास्त्री नगर पुल को पूरी तरह सील कर दिया है। अभी तब तक कोई नहीं इस सड़क से गुजर नहीं सकता। सेना की टीम इसकी जांच करेगी।
विज्ञापन
चंडीगढ़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 बापूधाम के पीछे शास्त्री नगर सुखना चो में एक बम मिला। बताया जा रहा है कि यह 51 एमएम बम शेल है। यह सेना के पास ही होता है और यह ऊपर पहाड़ी इलाके से सुखना चो में पानी के बहाव में बह कर यहां तक आ पहुंचा है। वहीं पुलिस का कहना है कि कुछ बच्चे सुखना चो के पानी में तैरने पहुंचे थे, उनको यह बम शेल मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे उठाकर वह पुल के ऊपर शास्त्री नगर की तरफ ले आए। सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर आईटी पार्क थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने बम सेल को कब्जे में लिया। उसे रेत से भरी बोरियों से कवर कर रख दिया गया है। इसके अलावा मनीमाजरा से सेक्टर-26 को आने वाली सड़क और शास्त्री नगर पुल को पूरी तरह सील कर दिया है। अभी तब तक कोई नहीं इस सड़क से गुजर नहीं सकता। सेना की टीम इसकी जांच करेगी।
विज्ञापन