फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh new mayor Sarabjit Kaur said will make the city clean

चंडीगढ़: मेयर सरबजीत कौर बोलीं- शहर को बनाएंगे साफ-सुथरा, गांवों का होगा विकास

Sat, 08 Jan 2022 10:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 08 Jan 2022 10:53 PM IST
सार

भाजपा की सरबजीत कौर ने चंडीगढ़ मेयर का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में चंडीगढ़ को नंबर वन बनाना उनका लक्ष्य है।

विज्ञापन
Chandigarh new mayor Sarabjit Kaur said will make the city clean
 मेयर सरबजीत कौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवनिर्वाचित मेयर सरबजीत कौर ने कहा कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगी। शहर को साफ-सुथरा बनाना पहली प्राथमिकता रहेगी। गांवों के विकास के लिए वह पूरे साल कार्य करेंगी। आप के हंगामे पर मेयर ने कहा कि वह आज तक न तो डरी हैं और न आगे डरेंगी। सरबजीत कौर ने कहा कि इस साल स्वच्छ सर्वेक्षण में चंडीगढ़ को नंबर-वन पर लाया जाएगा। इसके लिए कई कार्य किए जाएंगे। 

विज्ञापन


जनभागीदारी मुहिम भी चलाई जाएगी। शहर में 24 घंटे पानी की परियोजना को लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि वह ग्रामीण इलाके से आती हैं, इसलिए गांवों के विकास के लिए कार्य करेंगी। कोशिश रहेगी कि डंपिंग ग्राउंड पर लगे कूड़े के पहाड़ को किसी भी हाल में प्रोसेस कर हटाया जाए। यहां खेल का मैदान बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने सदन में अच्छा व्यवहार नहीं किया लेकिन जिस तरह से उन्हें नियंत्रित किया है, आगे भी इसी तरह से करेंगी। वह डरने वाली नहीं हैं। हालांकि, अब वो मेयर हैं और मेयर किसी एक पार्टी का नहीं, बल्कि शहर का होता है, इसलिए सभी पार्षदों को साथ देना चाहिए। एक साथ चलेंगे तो शहर का विकास जल्द होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है, इसलिए नगर निगम को अतिरिक्त फंड भी मिलने में कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने शहरवासियों से कोरोना के नियमों का पालन करने का आग्रह किया, ताकि जल्द से जल्द कोरोना को खत्म किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर के सामने चुनौती, एक अप्रैल से बढ़ेंगे पानी के दाम
शहर में एक अप्रैल से पानी के दाम बढ़ जाएंगे। नए मेयर के सामने सबसे बड़ी चुनौती, बढ़े दामों को वापस कराना होगा। इस पर सरबजीत कौर ने कहा कि पानी के दाम बढ़ने नहीं देंगे। पार्टी व पार्षदों के साथ बैठक कर जनता के हित में फैसला लेंगे। कोशिश करेंगे कि जनता पर कोई नया टैक्स न लगे। हावी अफसरशाही के सवाल पर मेयर ने कहा कि अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाकर काम किए जाएंगे।


आप ने सदन में ठीक व्यवहार नहीं किया
मेयर चुनाव में 28 पड़े। इसमें से भाजपा को 14 और आप को 13 मत पड़े। ऐसे में भाजपा की सरबजीत कौर मेयर बन गईं। उसके बाद आम आदमी पार्टी ने जो हुड़दंग किया, वह ठीक नहीं था। आप के पार्षद उपायुक्त और नगर निगम आयुक्त की कुर्सी पर बैठ गए। निगम में पहली बार इस तरह काम हुआ है। आप पार्षदों ने सदन को मछली मार्केट बना दिया। यदि आम आदमी पार्टी के मन में किसी भी प्रकार का शंका है तो उसे दूर करने के लिए एक प्रक्रिया है। विरोध करने का एक तरीका होता है। आप वाले जहां भी जाते हैं, हर काम में व्यवधान डालते हैं। - संजय टंडन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed