फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh nagar nigam house meeting in february

नगर निगम की बैठक में 572 करोड़ के बजट पर होगा फैसला

Sun, 07 Feb 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 07 Feb 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
chandigarh nagar nigam house meeting in february

12 फरवरी को होने जा रही नगर निगम की बैठक में इस बार 572 करोड़ 90 लाख रुपये का बजट पेश किया जा रहा है। आगामी वित्तीय वर्ष (साल 2016-17) में इस बजट की 44 प्रतिशत राशि कजौली वाटर वर्क्स के दो नए फेज से शहर में पानी लाने में खर्च की जाएगी।

विज्ञापन


नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध कमेटी ने आगामी वित्त वर्ष के लिए शहर का 1072.48  करोड़ रुपये का बजट पास किया है। इसमें प्लान बजट के लिए 571 करोड़ 90 लाख और नॉन प्लान बजट के लिए 500 करोड़ 58 लाख रुपये पास किए गए हैं।
विज्ञापन


इस प्रस्तावित बजट को अंतिम मंजूरी 12 फरवरी को होने वाली सदन की बैठक में दी जाएगी । प्लान बजट में 572 करोड़ 90 लाख रुपये में से 250 करोड़ की राशि शहर में पानी लाने के लिए ही रखे गए हैं। मालूम हो कि पंजाब के गमाडा की ओर से जंडपुरा तक पांचवें और छठे फेज तक पाइप डाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से सेक्टर-39 वाटर वर्क्स तक पाइप डालने का खर्च चंडीगढ़ नगर निगम उठा रहा है जिसके लिए नगर निगम को जमीन का भी अधिग्रहण करना है। इसलिए नगर निगम ने नए सत्र में होने वाले काम के लिए इस पर 250 करोड़ रुपये का बजट रखा है। नगर निगम का दावा है कि इस साल के अंत तक काम पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

40 से 29 एमजीडी पानी ही मिलेगा
दावा किया जा रहा है कि 40 एमजीडी पानी शहर को मिलेगा, जबकि हकीकत यह है कि इससे शहर के हाथ में सिर्फ 29 एमजीडी पानी ही आएगा, बाकी पानी समझौते के तहत मोहाली को 5 और हरियाणा के पंचकूला और चंडीगढ़ को छह एमजीडी पानी चला जाएगा। अभी तक कजौली वाटर वर्क्स से शहर को 58 एमजीडी पानी मिल रहा है जबकि गरमी में पानी की मांग 116 एमजीडी होती है।

कांग्रेस घेरेगी मेयर को
12 फरवरी को मेयर अरुण सूद ने बजट पास करने के लिए विशेष सदन की बैठक बुलाई है। लेकिन कांग्रेस इस बैठक में मेयर को घेरने की तैयारी कर रही है। अभी तक कांग्रेस मेयर के हर कार्यक्रम का भी बहिष्कार कर रही है।


पिछले सदन की बैठक में कांग्रेस ने वित्त एवं अनुबंध कमेटी के चुनाव में मेयर पर धांधली का आरोप लगाते हुए बहिष्कार किया था जबकि 5 फरवरी को हुई अनुबंध कमेटी की बैठक का कांग्रेस सदस्य सुभाष चावला ने वाक आउट किया था। मालूम हो कि 15 साल बाद पहली बार नगर निगम में भाजपा का मेयर बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed