फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Nagar Nigam Gave Sanitation Contract to Lions Company 

चंडीगढ़: साढ़े चार करोड़ में मिला लायंस कंपनी को ठेका, सफाई अब भी निगम कर्मी कर रहे

Fri, 02 Jul 2021 02:53 PM IST
निवेदिता वर्मा नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 02 Jul 2021 02:53 PM IST
सार

भाजपा पार्षद का आरोप है कि जब भी निगम से अपने वार्ड में कर्मचारी मांगा जाता है, अधिकारियों का कहना होता है अभी कर्मचारी कम हैं। कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर निगम पर हमेशा सवाल उठता रहा है। 

विज्ञापन
Chandigarh Nagar Nigam Gave Sanitation Contract to Lions Company 
चंडीगढ़ नगर निगम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चंडीगढ़ नगर निगम दक्षिण सेक्टरों में सफाई के लिए हर माह लॉयंस कंपनी को साढ़े चार करोड़ रुपये देता है। इसके बावजूद 37 सेक्टरों में नगर निगम के 93 कर्मचारी काम कर रहे हैं। अधिकारियों का दावा है कि यह कर्मचारी सहज सफाई केंद्र में लगे हैं, जबकि ज्यादातर सेक्टरों में गाड़ियों से कचरा उठने लगा है, जो सीधा मटेरियल रिकवरी फेसिलिटी सेंटर (एमआरएफ) और डंपिंग ग्राउंड जाता है। ऐसे में इतने कर्मचारी कहां लगे हैं, यह बड़ा सवाल है।

विज्ञापन


भाजपा पार्षद महेश इंदर सिंह सिद्धू ने 29 जून को हुई सदन की बैठक से पहले निगम से पूछा था कि निगम के बीएंडआर, एमओएच व बागवानी विभाग में कितने कर्मचारी हैं। किस वार्ड में कितने कर्मचारी काम कर रहे हैं, यह भी जानकारी मांगी थी। भाजपा पार्षद का आरोप है कि जब भी निगम से अपने वार्ड में कर्मचारी मांगा जाता है, अधिकारियों का कहना होता है अभी कर्मचारी कम हैं।
विज्ञापन



कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर निगम पर हमेशा सवाल उठता रहा है। कभी घर बैठकर वेतन लेने का मामला सामने आता है तो कभी कागजों में ही कर्मचारी रहने का घोटाला सामने आता है। सेक्टर-1 से लेकर 30 तक सफाई का काम निगम और उसके बाद के सेक्टरों में सफाई का काम लॉयंस कंपनी करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-22 में 126 सफाईकर्मी, इससे ज्यादा क्षेत्र में 44 कर्मी

निगम के कर्मचारी सेक्टर एक से 30 तक सड़क, फुटपाथ और सर्विस लेन को साफ करते हैं। नियमानुसार 250 से 750 मीटर के तक एक सफाईकर्मी होना चाहिए, लेकिन कर्मचारियों की असमानता का स्तर यह है कि सेक्टर 22 के 55.7 किमी क्षेत्र के लिए 126 सफाईकर्मी रखे गए हैं, वहीं पिपलीवाला टाउन, दर्शनीबाग, सुभाष नगर, इंदिरा कॉलोनी, पॉकेट नंबर 8 व मोटर मार्केट के 58 किमी के एरिया के लिए एमओएच ने केवल 44 कर्मचारी लगाए हैं। इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक के 50 किमी के लिए 87 कर्मचारी और पुराना मनीमाजरा, गोविंदपुरा, माड़ीवाला टाउन, शांति नगर, ठाकुरवाड़ा, पॉकेट नंबर एक के 50.6 किमी एरिया के लिए 82 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा सेक्टर 8 के 40 किमी पर 39 कर्मचारी, सेक्टर 18 के 38 किमी पर 51 कर्मचारी, सेक्टर 28 के 42 किमी क्षेत्र में 48 कर्मचारी तैनात हैं।

एमओएच का काम एक नजर में

  • कुल रोड  781.3 किमी
  • कुल फुटपाथ199.8 किमी
  • कुल सर्विस लेन 132.5 किमी
  • कुल कर्मचारी 2567

बीएंडआर विभाग का भी यही हाल
बीएंडआर विभाग में वार्ड एक के 291.2 किमी क्षेत्र के लिए 50 कर्मचारी तैनात हैं। वहीं, वार्ड 17 के 124.32 किमी एरिया के लिए 56 कर्मचारी तैनात हैं। इसी तरह वार्ड 3 के 267.71 किमी एरिया के लिए विभाग ने 72 कर्मचारी तैनात किए हैं। वार्ड 20 व 24 के 86.88 किमी एरिया के लिए विभाग ने 56 और वार्ड 21 व 22 के 289 किमी एरिया के लिए मात्र 56 कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

एमओएच व बीएंडआर विभाग से पूछा गया है कि कर्मचारियों की तैनाती में इतनी असमानता क्यों है। दक्षिण के सेक्टरों में सहज सफाई केंद्रों में अब भी कचरा आता है, इसलिए वहां कुछ कर्मचारी रहना जरूरी है, लेकिन अब काम के अनुसार ही कर्मचारी तैनात होंगे। इसके लिए विभाग के प्रभारियों को कहा गया है। -केके यादव, निगम आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed