{"_id":"583dd07c4f1c1b0e1ede63f1","slug":"chandigarh-municiple-corporation-elections-nomination","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एमसी चुनाव: आखिरी दिन कांग्रेस, बसपा, बागियों ने भरे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसी चुनाव: आखिरी दिन कांग्रेस, बसपा, बागियों ने भरे नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 30 Nov 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
आखिरी दिन कई नेताओं ने भरें नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के जिन पदाधिकारियों को टिकट दिया गया है जीत के बाद उन्हें पद मुक्त कर दिया जाएगा। ऐसे नेताओं से टिकट वितरण के समय ही इस्तीफे ले लिए गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि चुनाव के बाद इनकी जगह पर नए कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी नियुक्त किया जाएगा। छाबड़ा का कहना है कि पदाधिकारियों ने अपनी स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है।
जीत के बाद ही वह मान्य माने जाएंगे। इस समय एचएस लक्की, संदीप भारद्वाज, देवेंद्र बबला, शीला फूल सिंह और शशि शंकर तिवारी ने महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा जीत के बाद मान्य माना जाएगा। जबकि पूनम शर्मा, पूर्व मेयर हरफूल चंद कल्याण, जितेंद्र भाटिया ने उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। राजेश शर्मा ने भी प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे लिया है। जिक्रयोग है कि वार्ड नंबर-10 से चुनाव लड़ने वाले जसबीर बंटी इस समय ब्लॉक अध्यक्ष हैं। वार्ड नंबर-14 से चुनाव लड़ रहे करनवीर राणा ने भी अपना सचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है। जिला अध्यक्ष चितरंजन चंचल ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
यह नहीं छोड़ेंगे पद
कांग्रेस सचिव एएस गुजराल, राजीव मोदगिल और आनंद सिंह अपने पद पर बने रहेंगे। जबकि पार्टी ने उनकी पत्नियों को चुनावी मैदान में उतारा है।

सबसे ज्यादा उम्मीदवार वार्ड नंबर-20 से
आखिरी दिन कई नेताओं ने भरें नामांकन
नगर निगम के मेयर अरुण सूद ने नामांकन के 4 सेट भरे हैं जबकि सीनियर डिप्टी मेयर देवेश मोदगिल ने 3 सेट नामांकन भरे हैं। कांग्रेस के जितेंद्र भाटिया ने नामांकन के दो सेट दाखिल किए हैं, इसके अलावा सभी उम्मीदवारों ने नामांकन का एक एक सेट ही दाखिल किया है। अधिकतर उम्मीदवारों ने अपना कवरिंग उम्मीदवार अपने परिवार के सदस्यों को ही बनाया है। शनिवार को नाम वापस लेने की तारीख है। उस दिन कवरिंग उम्मीदवार अपना नाम वापस लेंगे। इसके अलावा राजनीतिक दलों से बागी उम्मीदवारों को भी मनाया जा रहा है। ऐसे निर्दलीय उम्मीदवार भी नाम वापस ले सकते हैं।
सबसे ज्यादा उम्मीदवार वार्ड नंबर-20 से
सबसे ज्यादा नामांकन वार्ड नंबर-20 से भरे गए हैं इस वार्ड में सेक्टर-29 और कॉलोनी नंबर-4 शामिल है। इस वार्ड से कांग्रेस के शशि शंकर तिवारी, भाजपा के शक्तिदेव शाली और बसपा का उम्मीदवार कमलेश हैं। इनमे से राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने कवरिंग उम्मीदवारों का भी नामांकन दाखिल कराया है, जबकि सबसे कम उम्मीदवार वार्ड नंबर-2 से है यहां से 4 उम्मीदवारों ने ही नामांकन भरा है जिसमें कांग्रेस और भाजपा के मुकाबले में एक निर्दलीय उम्मीदवार नवकिरण मैदान में हैं। जबकि भाजपा उम्मीदवार राज बाला मलिक ने यहां से कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर अपनी बेटी का भी नामांकन भराया है। इसी तरह से वार्ड नंबर-3 से भी सिर्फ 4 उम्मीदवार ही मैदान में हैं जिनमे से भाजपा उम्मीदवार रवि कांत शर्मा का एक कवरिंग उम्मीदवार है।

मनीमाजरा में कांग्रेस, भाजपा के बागियों ने भरें निर्दलीय नामांकन
आखिरी दिन कई नेताओं ने भरें नामांकन
वार्ड नंबर-24, 25 और 26 की तीनों सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के नेता पार्टी छोड़कर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में कूद गए है। वार्ड नंबर-25 के कांग्रेस को छोड़कर माडर्न कॉम्प्लेक्स निवासी एचएस नागरा ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मंगलवार को अपना नामांकन पत्र भर दिया है। एचएस नागरा कांग्रेस की टिकट न मिलने से खफा होकर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे है। कांग्रेस ने एचएस नागरा को टिकट न देकर रमेश गोयल को मैदान में उतारा है। तीनों वार्डों में से कांग्रेस, भाजपा के छह उम्मीदवारों के साथ नौ निर्दलीय उम्मीदवारों और दो बसपा के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र भरा है।
इसी तरह वार्ड-25 से भाजपा से खफा होकर जसपाल सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र भरा है। जसपाल सिंह भाजपा ट्र्रेड सेल के मीडिया प्रभारी थे। उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं वार्ड नंबर-24 से कांग्रेस से खफा होकर राकेश कुमार मौली ने भी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र भर दिया है। राकेश कुमार की पत्नी सीमा रानी ने पिछली बार चुनाव लड़कर दूसरे नंबर में रही थी। इसके साथ इसी वार्ड से कांग्रेस के जिला सचिव लेकपाल ने भी बागी होकर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र भरा है।
बसपा के छह और उम्मीदवारों ने भरा पर्चा
बहुजन समाज पार्टी के छह और उम्मीदवारों ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। बसपा चंडीगढ़ के प्रधान जगीर सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर-4 से अचर्ना, वार्ड नंबर छह से कुमारी पूनम, वार्ड नंबर-8 से मनोज कुमार, वार्ड नंबर-10 से सुदेश खुर्चा, वार्ड नंबर-13 से अमरजीत, वार्ड नंबर-20 से कमलेश ने नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि बसपा के अब कुल 19 उम्मीदवार मैदान में हैं।