{"_id":"61a73b21d2efa7220c00c0eb","slug":"chandigarh-municipal-corporation-put-up-red-board-in-front-of-four-societies-for-not-disposing-solid-waste","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: कूड़ा निस्तारण न करने पर सोसाइटियों के सामने लगाया लाल बोर्ड, अपना कचरा नहीं देख पाया निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: कूड़ा निस्तारण न करने पर सोसाइटियों के सामने लगाया लाल बोर्ड, अपना कचरा नहीं देख पाया निगम
Wed, 01 Dec 2021 02:36 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 01 Dec 2021 02:36 PM IST
सार
निगम ने सेक्टर-49 की पुष्पक सोसायटी, सेक्टर-50 की प्रोग्रेसिव सोसायटी, बीएसएनएल सोसायटी और सेक्टर-48 की केंद्रीय विहार सोसायटी को नोटिस जारी किए थे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में ठोस कचरे को निस्तारित नहीं करने पर नगर निगम ने मंगलवार को शहर की चार सोसाइटियों के सामने लाल रंग का बोर्ड लगा दिया। वहीं, दूसरी तरफ सेक्टर-22 में नगर निगम के खुद के बोर्ड के सामने कचरे का ढेर लगा था। यह कचरा किसी व्यक्ति ने नहीं बल्कि निगम की ओर से इकट्ठा करके डाला गया है। अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि निगम उनके ऊपर तो सख्ती कर रहा है, लेकिन अपनी लापरवाही पर नगर निगम कौन सा बोर्ड लगाएगा।
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण में पिछड़ने के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल के साथ बैठक की थी। बैठक में धर्मपाल ने आदेश दिया था कि जो सोसायटियां अपने ठोस कचरे का मानकों के मुताबिक निस्तारण नहीं करतीं, उन्हें सात दिन का नोटिस जारी किया जाए। उसके बाद उनके मुख्य द्वार के सामने लाल रंग का एक बोर्ड लगा दिया जाए।
विज्ञापन
बीते मंगलवार को निगम ने सेक्टर-49 की पुष्पक सोसायटी, सेक्टर-50 की प्रोग्रेसिव सोसायटी, बीएसएनएल सोसायटी और सेक्टर-48 की केंद्रीय विहार सोसायटी को नोटिस जारी किए थे। मंगलवार को सात दिन पूरे होने पर निगम ने इन चारों सोसायटी के मुख्य द्वार पर लाल रंग का बोर्ड लगा दिया।
विज्ञापन
हम भी अपनी मांगों का लगाएंगे बोर्ड : दविंदर गुप्ता
नगर निगम की तरफ से शहर की चार प्रमुख सोसायटियों के बाहर आदेश नहीं मानने का बोर्ड लगाने पर इन सोसायटी में रहने वाले लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। चंडीगढ़ हाउसफेड के पूर्व अध्यक्ष दविंदर कुमार गुप्ता ने कहा है कि नगर निगम ने कोऑपरेटिव सोसायटीज को बदनाम करने के लिए ये बोर्ड लगाए हैं। पूरा चंडीगढ़ कूड़े से भरा है, फिर सोसायटियों को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है। जिन अधिकारियों की वजह से शहर गंदा हो रहा है, बोर्ड पर उनका नाम भी लिखना चाहिए। अधिकारी अपने कार्यालय में बैठकर मनमाना आदेश जारी कर रहे हैं। गुप्ता ने कहा कि आने वाले समय में सभी कोऑपरेटिव सोसायटियों की प्रबंधन कमेटी अपनी मांगों को इसी तरह बोर्ड पर लगा कर प्रदर्शित करेगी, ताकि नगर निगम और चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों की नींद खुल सके।