{"_id":"63766459f15cb9463d7b0608","slug":"chandigarh-municipal-corporation-imposed-fine-on-company-operator-in-connection-with-fire-in-liquor-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: शराब फैक्टरी में आग लगने के मामले में कार्रवाई, संचालक पर जुर्माना, स्टेशन फायर ऑफिसर को चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: शराब फैक्टरी में आग लगने के मामले में कार्रवाई, संचालक पर जुर्माना, स्टेशन फायर ऑफिसर को चार्जशीट
Fri, 18 Nov 2022 09:01 AM IST
निवेदिता वर्मा
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 18 Nov 2022 09:01 AM IST
सार
औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित प्लॉट नंबर-91 में बनी शराब की फैक्टरी में 27 अक्तूबर को दोपहर में भीषण आग लग गई। फैक्टरी में काम कर रहे तीन कर्मचारी झुलस गए, जिन्हें जैसे-तैसे बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
शराब फैक्टरी में लगी आग।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र स्थित शराब की फैक्टरी में आग लगने के मामले में कंपनी संचालक पर नगर निगम ने 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं, काम में लापरवाही बरतने पर स्टेशन फायर ऑफिसर सतपाल को चार्जशीट किया है। कंपनी संचालक पर नोटिस मिलने के बावजूद आग से बचाव के मानकों का पालन न करने का आरोप है। स्टेशन फायर ऑफिसर पर नोटिस देने के बाद काम में लापरवाही का आरोप है।
विज्ञापन
चीफ फायर ऑफिसर गुरिंदर सोढ़ी ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया स्थित शराब फैक्टरी में आग लगने के मामले में आग लगने के कारण और कंपनी को नोटिस देने के बाद कार्रवाई न होने संबंधी दो जांचें चल रहीं थीं। आग लगने वाली जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि जब फायर ब्रिगेड को सूचना मिली और गाड़ी मौके तक पहुंची तब तक आग काफी फैल चुकी थी। इस कारण आग के कारणों का पता लगाना मुश्किल है। इस प्रकरण में स्टेशन फायर ऑफिसर से पूछताछ के बाद उनके अधीनस्थ काम करने वाले कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच होगी। उनकी लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
13 माह पहले दिया गया था नोटिस
फायर ब्रिगेड ने कंपनी को सितंबर 2021 में जांच के बाद नोटिस दिया था। जब नोटिस दिया गया था सतपाल ही औद्योगिक क्षेत्र स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन के ऑफिसर थे। नोटिस देने के बाद अफसर और उनके अधीनस्थ कर्मचारियों ने कंपनी को न दोबारा नोटिस दिया और न उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की। जब कंपनी में आग लगी तो कोई फायर सेफ्टी उपकरण न होने से भीषण आग लग गई।
विज्ञापन
यह था मामला
औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित प्लॉट नंबर-91 में बनी शराब की फैक्टरी में 27 अक्तूबर को दोपहर में भीषण आग लग गई। फैक्टरी में काम कर रहे तीन कर्मचारी झुलस गए, जिन्हें जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। तीनों को जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया। देखते ही देखते आग भड़क गई। दमकल विभाग की 25 गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दूसरे दिन जाकर किसी तरफ विभाग ब्रिगेड विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
दोनों जांच की रिपोर्ट आयुक्त को सौंप दी हैं। उन्होंने कंपनी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है, वहीं प्राथमिक लापरवाही पाए जाने पर स्टेशन फायर ऑफिस को चार्जशीट करने के आदेश जारी किए हैं। - गुरिंदर सोढ़ी, चीफ फायर ऑफिसर