फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh Municipal corporation house meeting today

आज नगर निगम सदन की बैठक, कई मुद्दों पर भारी हंगामें के आसार

Mon, 30 Oct 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 30 Oct 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
chandigarh Municipal corporation house meeting today
MC House Meeting - फोटो : File Photo
नगर निगम सदन की बैठक में सोमवार को हंगामा होना तय है। सदन की बैठक में कांग्रेसी पार्षदों ने पूरी तैयारी कर ली है। दक्षिणी सेक्टरों की सफाई का काम देख रही लायंस कंपनी द्वारा सेक्टर-47 के फॉरेस्ट एरिया में कूड़ा गिराने का मामला उठेगा। इस पर जोरदार हंगामा होगा। कांग्रेसी पार्षद देवेंद्र सिंह बबला और अन्य कांग्रेसी पार्षद सदन में मुद्दा उठाएंगे। बबला का कहना है कि वे बहुत पहले ही लायंस कंपनी को नगर निगम कार्यालय में कमरा देने का विरोध किया था।
विज्ञापन


बबला का कहना है कि लायंस के कर्मचारी नगर निगम के दिए कमरे में आराम फरमा रहे हैं और दूसरी ओर उनके सफाई कर्मचारी सेक्टर-47 के फारेस्ट एरिया में कूड़ा गिरा रहे हैं। नगर निगम सफाई पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी जब यह हालत है तो सवाल उठेगा।
विज्ञापन


एजेंडा ही तैयार नहीं है :मेयर
मेयर आशा जसवाल का कहना है कि कम्युनिटी सेंटर का रेट बढ़ाने की जो चर्चा है वह ठीक नहीं है। इस पर  कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। जब कोई रिपोर्ट आएगी तो इस पर तय होगा कि रेट बढ़ाना है या घटाना है या क्या सुविधाएं दी जाएगी। मेयर का कहना है कि कम्युनिटी सेटरों के लिए एक स्पेशल कमेटी बनाई गई थी। उसकी बैठक के बाद कमेटी की ओर से रिपोर्ट सौंपी जानी थी। अभी तो रिपोर्ट तैयार की जा रही है। लोगों को सुविधाएं देने के लिए कई सुझाव दिए गए थे उस पर चर्चा बैठक में हुई थी। उन्होंने कहा कि अखबारों में खबर छपने के बाद उन्होंने अधिकारियों से बात की है। मेयर का कहना है कि उन्होंने मौखिक रूप से बैठक के बारे में बताया गया है। रेट बढ़ने की कोई बात नहीं है। कम्युनिटी सेंटर के रूल्स तय भी किया जाना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कम्युनिटी सेंटर का रेट बढ़ाने का मामला

chandigarh Municipal corporation house meeting today
MC House Meeting - फोटो : File Photo
कम्युनिटी सेंटर का रेट बढ़ाने का मामला
विरोध के बाद कम्यु़निटी सेंटर के रेट बढ़ाने का एजेेंडा नहीं लाया जा रहा है। नगर निगम सदन की बैठक सोमवार को है। भाजपा पार्षदों की रविवार को सेक्टर-33 स्थित कार्यालय में प्री हाउस की बैठक हुई। इसमें इस मुद्दे पर चर्चा हुई। बैठक में यह कहा गया है कि जो रिपोर्ट है वह पूरी नहीं है। हालांकि कम्युनिटी सेंटर के लिए बनी कमेटी की बैठक में कम्युनिटी सेंटरों के रेट बढ़ाने के लिए तय हुआ था। 

नगर निगम सदन की बैठक में कम्युनिटी सेंटर के रेट बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं लाया जाएगा। जानकारी के अनुसार शहर के लोगों और सांसद के विरोध के कारण प्रस्ताव को रोक दिया गया है। कम्युनिटी सेंटरों के तीन गुणा रेट बढ़ाने के प्रस्ताव से शहर के लोग काफी खफा हैं। अकाली दल के पार्षद हरदीप सिंह का कहना है कि तीन गुना रेट गरीब मार है। उन्होंने कहा कि मेयर प्रस्ताव नहीं ला रही हैं। यदि उसे चुपके से लाया गया तो जमकर विरोध होगा। हमें लोगों ने उनके संकट दूर करने के लिए चुना गया है। कांग्रेसी पार्षद रविंदर कौर गुजराल का कहना है कि कम्युनिटी सेंटरों का रेट किसी भी हालत में नहीं बढ़ने देंगी। भाजपा का जन विरोधी प्रस्ताव लोगों को पता चल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed