{"_id":"626cf2cd515d447515533e89","slug":"chandigarh-municipal-corporation-house-meeting-held","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: नगर निगम सदन की बैठक में दस एजेंडे पेश, शुरुआती एजेंडे बिना हंगामे के पास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: नगर निगम सदन की बैठक में दस एजेंडे पेश, शुरुआती एजेंडे बिना हंगामे के पास
Sat, 30 Apr 2022 01:58 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:58 PM IST
सार
बैठक में इस बार 10 एजेंडे लाए गए। इसमें प्रमुख रूप से निगम की संपत्ति को लीज होल्ड से फ्री होल्ड करने, एनजीटी के निर्देश पर स्टोर्म वाटर लाइन डालने का एजेंडा शामिल है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ नगर निगम सदन की बैठक शनिवार को हुई। पिछली बैठक में सभी एजेंडे रद्द होने के बाद पुराने एजेंडों को इस बार फिर से सदन की बैठक में लाया गया। इस दौरान सभी पार्टियां एजेंडे पर सहमत दिखीं और शुरू के एजेंडा बिना किसी हंगामे के पास हो गए।
विज्ञापन
बैठक में इस बार 10 एजेंडे लाए गए। इसमें प्रमुख रूप से निगम की संपत्ति को लीज होल्ड से फ्री होल्ड करने, एनजीटी के निर्देश पर स्टोर्म वाटर लाइन डालने, पालतू कुत्तों को पालने व टहलाने के नियमों की अवहेलना करने वालों पर जुर्माना 5 हजार से घटाकर 500 रुपये करने, रायपुरकलां की गौशाला में पब्लिक हेल्थ के काम करवाने व फायर फाइटिंग सिस्टम लगवाने संबंधित काम करवाने का एजेंडा लाया गया।
विज्ञापन