{"_id":"61a74bafbeb81168010c1ae1","slug":"chandigarh-municipal-corporation-elections-many-booths-in-colonies-and-villages-can-be-announced-sensitive","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ निगम चुनाव: किसान आंदोलन का असर, कॉलोनियों और गांवों के कई बूथ होंगे संवेदनशील, तैनात रहेगा अतिरिक्त पुलिस बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ निगम चुनाव: किसान आंदोलन का असर, कॉलोनियों और गांवों के कई बूथ होंगे संवेदनशील, तैनात रहेगा अतिरिक्त पुलिस बल
Wed, 01 Dec 2021 03:48 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 01 Dec 2021 03:48 PM IST
सार
इस बार 13 गांव नगर निगम में शामिल किए गए हैं, वहां कई बूथ संवेदनशील हो सकते हैं। वहीं, किसानों का मुद्दा भी गर्म है, लिहाजा यह फैक्टर भी यहां बूथों को संवेदनशील बना सकता है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के मद्देनजर राज्य चुनाव आयोग ने संवेदनशील वार्डों व बूथों का पता लगाने के लिए कसरत शुरू कर दी है। माना जा रहा है किसान आंदोलन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न कालोनियों और गांवों के कई बूथ संवेदनशील घोषित किए जा सकते हैं। यहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके लिए चुनाव आयोग सभी राजनीतिक पार्टियों से बातचीत कर रहा है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा कि ऐसे वार्डों व बूथों के बारे जानकारी जुटाई जा रही है, जहां माहौल खराब होने की आशंका है। विभिन्न राजनीतिक दलों से इसको लेकर बातचीत की जा रही है। आमतौर पर कालोनियों के इलाकों में स्थित कई बूथ संवेदनशील रहते हैं। बापूधाम, रामदरबार, कॉलोनी नंबर चार, मलोया, धनास, भास्कर कालोनी इत्यादि ऐसे इलाके हैं, जहां झगड़े का अंदेशा रहता है। इसके लिए पहले संवेदनशील बूथों का पता लगाया जाएगा और फिर इन बूथों पर पुलिस की अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि इस बार संवेदनशील बूथों की संख्या अर्बन इलाके में पहले से कम हो सकती है। इसकी वजह है कि कालोनी नंबर चार और पांच काफी हद तक हटा दी गई है। यह अंदेशा है कि जो 13 गांव नगर निगम में शामिल किए गए हैं, वहां कई बूथ संवेदनशील हो सकते हैं। वहीं, किसानों का मुद्दा भी गर्म है, लिहाजा यह फैक्टर भी यहां बूथों को संवेदनशील बना सकता है। बीते दिनों राज्य चुनाव आयुक्त एसके श्रीवास्तव ने भी यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल से बैठक कर उनसे नगर निगम चुनावों के मद्देनजर पुलिस फोर्स का प्रबंध करने को लेकर बातचीत की थी।
विज्ञापन