{"_id":"642fc2dddbb1558dcb082fca","slug":"chandigarh-municipal-corporation-claims-824-varieties-of-roses-in-rose-garden-experts-denied-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rose Garden में कितने किस्म का गुलाब: चंडीगढ़ निगम का दावा-824, बागवानी विशेषज्ञ बोले- 250 से ज्यादा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rose Garden में कितने किस्म का गुलाब: चंडीगढ़ निगम का दावा-824, बागवानी विशेषज्ञ बोले- 250 से ज्यादा नहीं
Fri, 07 Apr 2023 05:00 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 07 Apr 2023 05:00 PM IST
सार
बागवानी विशेषज्ञ राहुल महाजन ने बताया कि ज्यादातर क्यारियां झाड़-झंखाड़ से पटी पड़ी हैं। इसके अलावा ज्यादा गुलाब दिखाने के लिए एक गुलाब की किस्म को कई जगह लगाया गया है। गार्डन के प्रवेश द्वार पर लिखा गया है कि अंदर 824 गुलाब की किस्में है। अगर इतनी किस्में नहीं है तो निगम को झूठी जानकारी नहीं देनी चाहिए।
विज्ञापन
रोज गार्डन
- फोटो : फाइल
विस्तार
चंडीगढ़ के रोज गार्डन की खूबसूरती पर एक बार फिर सवाल उठा है। नगर निगम दावा कर रहा है कि रोज गार्डन के अंदर 824 गुलाब की किस्में है, लेकिन शहर के बागवानी विशेषज्ञ राहुल महाजन का कहना है कि उन्होंने पूरे रोज गार्डन का सर्वे किया और पाया कि अंदर 250 से ज्यादा गुलाब की किस्में नहीं है। ऐसे में नगर निगम लोगों को झूठी जानकारी क्यों दे रहा है। उन्होंने इस संबंध में नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा को भी शिकायत दी है।
रोज गार्डन इन दिनों पूरी तरह से खिला हुआ है। रोजाना हजारों की संख्या में लोग गुलाबों की किस्मों को देखने के लिए रोज गार्डन पहुंचते हैं। राहुल महाजन का कहना है कि उन्होंने बीते दिनों खुद से पूरे रोज
गार्डन का सर्वे किया और एक-एक गुलाब की किस्म को नोट किया। पाया कि रोज गार्डन के अंदर वर्तमान में करीब 250 गुलाब की किस्में हैं।
यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला का नया गाना 'मेरा ना' Youtube पर रिलीज, एक घंटे में मिले 2M व्यूज
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ज्यादातर क्यारियां झाड़-झंखाड़ से पटी पड़ी हैं। इसके अलावा ज्यादा गुलाब दिखाने के लिए एक गुलाब की किस्म को कई जगह लगाया गया है। गार्डन के प्रवेश द्वार पर लिखा गया है कि अंदर 824 गुलाब की किस्में है। अगर इतनी किस्में नहीं है तो निगम को झूठी जानकारी नहीं देनी चाहिए। इस संबंध में उन्होंने नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा को एक ईमेल के जरिए शिकायत दी है। उन्होंने कहा है कि आयुक्त चाहें तो वह खुद निजी तौर पर गार्डन का दौरा कर इसकी जांच कर सकती हैं, क्योंकि विभाग के अधिकारी उन्हें गुमराह कर सकते हैं।
गुलाब के पौधे बेच लाखों-करोड़ों कमा सकता है निगम
अपने ईमेल के माध्यम से राहुल महाजन ने नगर निगम को एक सुझाव भी दिया है। उन्होंने कहा है कि नगर निगम आय के स्त्रोत ढूंढ रहा है। रोज गार्डन में गुलाब की बहुत सारी किस्में हैं और बागवानी विभाग में कर्मचारी भी बहुत है। ऐसे में नगर निगम चाहे तो रोज गार्डन में ही गुलाब की विभिन्न किस्मों के पौधों को बेच सकता है। रोजाना हजारों लोग रोज गार्डन आते हैं। ऐसे में नगर निगम को सालाना लाखों-करोड़ों करोड़ों रुपये की आमदनी हो सकती है और इससे गुलाब के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जा सकेगा।