फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Singer Sidhu Moosewala’s new song ‘Mera Na’ released, creates new record

Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला का नया गाना 'मेरा ना' Youtube पर रिलीज, एक घंटे में मिले 2M व्यूज

Fri, 07 Apr 2023 11:49 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 07 Apr 2023 11:49 AM IST
सार

सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद ये उनका तीसरा गाना है जो रिलीज किया गया है। इस गीत में नाइजीरियन रेपर बरना बॉय के शब्द भी शामिल किए गए हैं। मूसेवाला के परिजन कुछ दिन पहले ही बरना बॉय से मिले थे।

विज्ञापन
Singer Sidhu Moosewala’s new song ‘Mera Na’ released, creates new record
सिद्धू मूसेवाला का नया गाना रिलीज - फोटो : youtube

विस्तार

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का नया गाना 'मेरा ना' शुक्रवार को रिलीज हो गया। गीत यू ट्यूब पर रिलीज होते ही हिट हो गया। गीत को पहले 15 मिनट में ही एक मिलियन व्यूज मिल गए। दो घंटे में गीत को दो मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। मूसेवाला की मौत के बाद ये उनका तीसरा गाना है जो रिलीज किया गया है। इस गीत में नाइजीरियन रेपर बरना बॉय के शब्द भी शामिल किए गए हैं। मूसेवाला के परिजन कुछ दिन पहले ही बरना बॉय से मिले थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Amritpal: तलवंडी साबो में आज सरेंडर करेगा अमृतपाल! पंजाब पुलिस तैयार, 14 अप्रैल तक कर्मियों की छुट्टियां रद्द
विज्ञापन


पहले दो गीत भी हुए थे हिट
इससे पहले मूसेवाला की हत्या के 26 दिन बाद एसवाईएल गीत रिलीज किया गया था। यह गाना भी छह मिनट में ही हिट हो गया। दो घंटे में इस गाने को 22 लाख लोगों ने देखा था। हालांकि बाद में इसे यूट्यूब से हटा दिया गया था। मूसेवाला की मौत के बाद इस गीत को उनके आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट से रिलीज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस गाने में सिद्धू ने कृषि कानूनों को लेकर शुरू हुए किसान आंदोलन और लाल किले का भी जिक्र किया था। पहले छह मिनट में गाने को 4.75 लाख लोगों ने देखा और 3.14 लाख लोगों ने लाइक किया। शुरुआती छह मिनट में ही गाना पूरी तरह से हिट हो गया। दो घंटे बाद इस गाने को 22 लाख लोगों ने देखा, 14 लाख लोगों ने गाने को लाइक किया और दो लाख 52 हजार लोगों ने कमेंट किया। इसके बाद उनका गीत 'वार' उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी हुआ था। इस गीत को पहले 10 मिनट में ही 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिले थे। 

पिछले साल 29 मई को हुई थी हत्या
पिछले साल 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। उनकी मौत से एक दिन पहले ही आम आदमी पार्टी की सरकार ने उनकी सुरक्षा कम कर दी थी। मूसेवाला की मौत की जिम्मेदारी कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed