फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh MP Manish Tiwari introduced bill in Parliament for Rajya Sabha Seat

राज्यसभा में चंडीगढ़ को मिले सीटः सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में पेश किया विधेयक, कहा-मिले प्रतिनिधित्व

Sat, 10 Aug 2024 02:10 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 10 Aug 2024 02:10 PM IST
सार

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी, जम्मू और कश्मीर और दिल्ली को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व मिलता है। लेकिन लद्दाख, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली - दमन और दीव, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप का राज्यसभा में कोई प्रतिनिधित्व नहीं है।
 

विज्ञापन
Chandigarh MP Manish Tiwari introduced bill in Parliament for Rajya Sabha Seat
मनीष तिवारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा में चंडीगढ़ के लिए एक सीट तय होनी चाहिए। इसको लेकर शहर के सांसद मनीष तिवारी ने संसद में एक विधेयक पेश किया। तिवारी इससे पहले भी चंडीगढ़ के लिए राज्यसभा में एक सीट की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन


विधेयक में प्रावधान है कि चंडीगढ़ से राज्यसभा के लिए एक व्यक्ति चुना जाएगा। जिस प्रकार दिल्ली महानगर परिषद ने 1966 से 1990 तक दिल्ली से राज्य परिषद के लिए तीन व्यक्तियों के निर्वाचन के लिए निर्वाचक मंडल के रूप में कार्य किया। 
विज्ञापन


विधेयक में संविधान के अनुच्छेद 80 में संशोधन करने का प्रस्ताव है कि राज्य सभा में चंडीगढ़ के केंद्र शासित प्रदेश का प्रतिनिधि चंडीगढ़ नगर निगम के निर्वाचित सदस्यों से मिलकर बने निर्वाचक मंडल द्वारा चुना जाएगा। वर्ष 2022 में शीतकालीन सत्र के दौरान भी तिवारी ने लोकसभा में यह विधेयक पेश किया था। वो उस समय श्री आनंदपुर साहिब से सांसद थे। उन्होंने कहा था कि चंडीगढ़ के लिए राज्यसभा सीट मांगना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है, क्योंकि चंडीगढ़ से उनका भावनात्मक जुड़ाव है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed