{"_id":"5a0895e74f1c1bc9678bb29e","slug":"chandigarh-mp-kirron-kher-program-in-modern-housing-complex-manimajra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब सुविधाएं चाहिए, लेकिन टैक्स नहीं देना चाहते लोग: सांसद खेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब सुविधाएं चाहिए, लेकिन टैक्स नहीं देना चाहते लोग: सांसद खेर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 13 Nov 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माडर्न कांप्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में सांसद किरण खेर ने कहा कि वे जहां भी जाती हैं लोग कई चीजों के निर्माण की मांग करते हैं। लेकिन वे चाहते हैं उनकी जेब से 5 रुपये भी खर्च न हो। चंडीगढ़ में सुविधाएं दूसरे शहरों के मुकाबले में काफी ज्यादा हैं, लेकिन अगर कोई टैक्स लगाने की बात हो तो काफी शोर मच जाता है। 4 घंटे बाद पार्किंग के रेट बढ़ जाने पर कुछ लोग कहने लग जाते हैं काफी रेट बढ़ गए हैं, लेकिन यह भी समझना होगा कि बिना पैसे के विकास कार्य नहीं हो सकते। आय के साधन बढ़ाने के लिए सरकार को कदम उठाने पड़ते हैं।
सांसद ने कहा कि माडर्न कांप्लेक्स के बाउंड्री वाल के कई जगह खुले रास्तों को बंद करवाने के लिए लोगों ने वार्ड पार्षद की दाड़ी और उनके बाल तक नोच डाले। कांप्लेक्स के एंट्री प्वाइंट पर लगे गेट्स को हल्का करवानी की बात हो रही है लेकिन वह यह पूछना चाहती हैं कि यह गेट किसने लगाए। इस पर किसी ने नाम लिया पूर्व सांसद पवन बंसल का। उन्होंने मजाक में कहा कि अब बंसल के ही घर जाएं और उन्हें कहा जाए कि गेट हल्के कर दिए जाएं। जबकि सांसद ने दावा किया कि लगे हुए गेट्स की रिपेयर कर दी जाएगी।
इस मौके पर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन माडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स के अध्यक्ष कर्नल गुरसेवक सिंह, एससी लुथरा, सीनियर उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष एसके कपूर और एसए कुरैशी महासचिव, वार्ड पार्षद जगतार जग्गा ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि वह आर्मी परिवार की लड़की हैं जो वादा करती हैं उसे पूरा करवाती है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता किसी को सीखाई नहीं जा सकती। आदमी को खुद ही सफाई से रहने का तरीका आना चाहिए। जानवर भी बैठता है तो जगह को पूंछ से साफ करते बैठता है।