{"_id":"601ccffb8ebc3ed282142372","slug":"chandigarh-mobilizer-cell-will-now-call-beneficiaries-for-vaccination","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : अब मोबिलाइजर सेल लाभार्थियों को कॉल कर पूछेगी, टीका लगवाने आ रहे हैं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ : अब मोबिलाइजर सेल लाभार्थियों को कॉल कर पूछेगी, टीका लगवाने आ रहे हैं
Fri, 05 Feb 2021 10:26 AM IST
निवेदिता वर्मा
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:26 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में कोरोना टीकाकरण।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना टीकाकरण अभियान में लाभार्थियों की संख्या को बढ़ाने के लिए चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ‘मोबिलाइजर सेल’ के गठन की तैयारी करने में जुट गया है। 2 से 3 दिन के अंदर इस सेल का गठन कर लाभार्थियों से सीधा संपर्क साधा जाएगा। इस सेल में शामिल काउंसिलर और मनोचिकित्सक लाभार्थियों को कॉल कर टीकाकरण संबंधी उनके मन की शंकाओं को दूर कर उन्हें टीका लगवाने के लिए राजी करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
पहले चरण में प्रशिक्षित युवा काउंसिलर की भूमिका में लाभार्थियों से संपर्क करेंगे। जिन लाभार्थियों की काउंसिलिंग सफल नहीं हुई, उनसे दूसरे चरण में मनोचिकित्सक बात कर उनकी शंका का समाधान कर टीकाकरण के लिए हामी भरवाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि इस कार्य योजना के तहत अब टीकाकरण के सत्र में लाभार्थियों की संख्या सीमित रखी जाएगी जिससे मोबिलाइजर सेल उन सभी लाभार्थियों से फोन के जरिए संपर्क कर उनकी काउंसिलिंग कर सकें। इस सेल को बनाने का मुख्य उद्देश्य टीकाकरण को लेकर मन में आ रही शंकाओं का समाधान कर शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति करना है।
विज्ञापन
डब्ल्यूएचओ करेगा मदद
मोबिलाइजर सेल के गठन में डब्ल्यूएचओ स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करेगा। इसके तहत डब्ल्यूएचओ ऐसे युवाओं को चिह्नित कर प्रशिक्षण देने का काम पूरा करेगा जो बेहतर काउंसिलर की भूमिका में सफल हो सके। डॉ. कंग ने बताया कि इस संबंध में डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि श्रीनिवासन से चर्चा की जा चुकी है। इस कार्य के पूरा होने में 1 से 2 दिन का समय लगेगा।काउंसिलर को सफलता न मिली तो मनोचिकित्सक लाभार्थियों को देंगे राय
काउंसिलिंग के दौरान प्रशिक्षित कर्मचारियों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग मनोचिकित्सकों का भी सहयोग लेगा। डॉ. कंग ने बताया कि प्रशिक्षित काउंसिसलर से अगर सफलता न मिली तो फिर मनोचिकित्सक उन लाभार्थियों से दोबारा संपर्क करेंगे। वे अपने स्तर पर लाभार्थियों के सवालों का जवाब देकर उन्हें टीकाकरण के लिए राजी करने का प्रयास करेंगे।
केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ सबसे आगे
चंडीगढ़ टीकाकरण अभियान में मौजूदा समय में देश के केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे आगे हैं। डॉ. कंग का कहना है कि इस परिणाम को आगे बरकरार रखने और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए यह प्रयोग किया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को टीका लगाने में सफलता प्राप्त की जा सके।