फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh, Milkha singh, Corona, PGI, Rumors of death, spread on social media. PGI released the picture and said - Milkha Singh is safe

सोशल मीडिया पर निधन की अफवाह. पीजीआई ने तस्वीर जारी कर कहा-सकुशल हैं मिल्खा सिंह

Sun, 06 Jun 2021 02:16 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Milkha singh, Corona, PGI, Rumors of death, spread on social media. PGI released the picture and said - Milkha Singh is safe
चंडीगढ़ पीजीआई में ऑक्सीजन सपोर्ट पर पद्मश्री मिल्खा सिंह। मिल्खा सिंह कोरोना संक्रमण के चलते त - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। पीजीआई में कोरोना से लड़ रहे पद्मश्री मिल्खा सिंह के निधन की अफवाह ने पूरे शहर को हिला दिया। मीडिया का जमावड़ा पीजीआई पहुंच गया। प्रशंसक फोन करके परिवार से जानकारी लेने लगे। इससे परिवार को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी। आखिरकार पीजीआई ने तस्वीर जारी कर उनके सकुशल होने की जानकारी दी तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

91साल के मिल्खा सिंह कोरोना संक्रमण के चलते तीन जून से पीजीआई में कोविड अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। पीजीआई के तीन डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है। उनकी डॉक्टर बेटी मोना भी उनकी देखरेख में जुटी हैं। शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर अचानक मिल्खा सिंह के निधन की खबर फैल गई। हर कोई हैरान रह गया। उनका हाल जानने के लिए यहां वहां फोन करने लगा। शुभचिंतक उनके बेटे और बेटी के अलावा पीजीआई में सच्चाई जानने के लिए फोन लगाते रहे।
विज्ञापन

इन तमाम अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए पीजीआई ने दोपहर को तस्वीर जारी कर उनके सकुशल होने की जानकारी दी। पीजीआई के प्रवक्ता डॉ. अशोक कुमार ने 1.50 बजे बताया कि उनकी हालत शुक्रवार के मुकाबले बेहतर है। सुबह हल्का नाश्ता भी किया है। पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगतराम ने 1.56 बजे वीडियो जारी कर बताया कि मिल्खा सिंह ठीक हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार ने भी दी सकुशल होने की जानकारी
दोपहर बाद मिल्खा सिंह के परिवार की ओर से भी सूचना जारी की गई कि फैलाई जा रही खबर झूठी है। मिल्खा सिंह कुशलपूर्वक हैं। इसलिए अफवाहों पर ध्यान न दें। आप सबकी प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया।
मोदी ने की थी मिल्खा सिंह से बात
मिल्खा सिंह से शुक्रवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की थी। मोदी ने उनसे कहा था कि आपको टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाना है। इसलिए जल्दी स्वस्थ हो जाइए। इसके बाद बेटे जीव मिल्खा सिंह ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री का शुक्रिया भी अदा किया था।

19 मई को रसोइए की वजह से संक्रमित हो गए थे मिल्खा सिंह
मिल्खा सिंह 19 मई को अपने रसोइए के कारण संक्रमित हो गए थे। 24 मई को उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 26 मई को उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह (82) को भी संक्रमण के चलते इसी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसी दिन उनकी डॉक्टर बेटी मोना अमेरिका से चंडीगढ़ पहुंचीं। 30 मई को परिवार के अनुरोध पर मिल्खा सिंह को छुट्टी दे दी गई। इसके बाद वह सेक्टर-8 स्थित अपनी कोठी में ही रहे। 3 जून को अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें पीजीआई में भर्ती कराना पड़ा। तब से वह यहीं उपचाराधीन हैं। 22 मई को उनके बेटे मशहूर गोल्फर जीव मिल्खा सिंह भी दुबई से भारत आ गए थे। वह भी पिता की देखभाल में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed