फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Metro will run from Delhi to Karnal speed of 160 kmh journey will be completed in 45 minutes

Haryana: दिल्ली से करनाल तक चलेगी रैपिड रेल, 160 की स्पीड से 45 मिनट में तय होगा सफर; बचेगा पैसा और समय

Mon, 11 Nov 2024 10:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 11 Nov 2024 10:25 AM IST
विज्ञापन
Metro will run from Delhi to Karnal speed of 160 kmh journey will be completed in 45 minutes
रैपिड रेल - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में अब दिल्ली से करनाल तक मेट्रो ट्रेन दौड़ेगी। इसकी रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और करीब 135 किलोमीटर यह सफर मात्र 45 मिनट में तय हो सकेगा। इस समय बस और कार से दिल्ली तक जाने में करीब ढाई घंटे का समय लगता है। मेट्रो की शुरुआत से लोगों को राहत मिलेगी। समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

विज्ञापन


हरियाणा में करनाल तक रैपिड रेल कॉरिडोर बनाया जाना है। पहले इसे पानीपत तक बनाने की योजना थी, लेकिन पिछले दिनों दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सैनी की बैठक में इसे करनाल तक विस्तार करने की मंजूरी मिली है। इसके लिए सर्वे किया जाएगा और इसकी संभावनाएं तलाशी जाएंगी। 
विज्ञापन


नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एनसीआरटीसी) ने रविवार को विश्व सार्वजनिक परिवहन दिवस पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर टीजर शेयर किया। इसमें दावा किया गया कि भविष्य में जो मेट्रो प्रोजेक्ट बनेंगे, उसमें रैपिड मैट्रो चीते की रफ्तार से दौड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दिल्ली से करनाल तक 17 मेट्रो स्टेशन बनेंगे
दिल्ली-पानीपत रैपिड मेट्रो रेल लाइन पर करनाल तक 17 मेट्रो स्टेशन बनेंगे। इसमें करनाल में तीन स्टेशन होंगे। दिल्ली-करनाल रैपिड मेट्रो रेल ट्रांजिट सिस्टम को लेकर धरातल पर काम शुरू हो चुका है। ट्रेन के रूट और उसके स्टेशन चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है। मेट्रो में एक बार में 250 लोग सफर कर सकेंगे। यह ट्रेन 6 से 10 मिनट के अंदर सर्विस के लिए उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed