{"_id":"60472f7d8ebc3ee97f58f448","slug":"chandigarh-meeting-held-between-councilors-and-officials-in-ut-secretariat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तेवर : चंडीगढ़ में पार्षदों ने गिनाए लंबित काम, सलाहकार ने मौके पर तय कर दी उद्घाटन की तारीख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेवर : चंडीगढ़ में पार्षदों ने गिनाए लंबित काम, सलाहकार ने मौके पर तय कर दी उद्घाटन की तारीख
Tue, 09 Mar 2021 01:49 PM IST
निवेदिता वर्मा
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:49 PM IST
सार
- चंडीगढ़ यूटी सचिवालय में वार्ड एक से वार्ड दस तक के पार्षदों और अधिकारियों के बीच हुई बैठक
- बैठक में अलग ही तेवर में दिखे प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा
- मौके पर तय की लंबित कार्यों को पूरा करने और उसके उद्घाटन की तारीख
विज्ञापन
यूटी सचिवालय में बैठक लेते प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ यूटी सचिवालय के कान्फ्रेंस रूम में प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा की मौजूदगी में लंबित कार्यों को लेकर वार्ड एक से वार्ड दस तक के पार्षदों और अधिकारियों के बीच बैठक हुई। बैठक में मनोज परिदा अलग ही तेवर में दिखे। उन्होंने मौके पर ही लंबित कार्यों को पूरा करने और उसके उद्घाटन की तारीख तक तय कर दी।
विज्ञापन
साथ ही कहा कि यह उनका आखिरी साल है। दो वर्षों तक अफसर कार्यों को टालते रहे हैं, लेकिन अब यह रवैया नहीं चलेगा। इस दौरान उन्होंने उन पार्षदों को भी खरी-खोटी सुनाई, जो अपने काम के बारे में कोई होमवर्क करके नहीं आए थे। कांफ्रेंस रूम का नजारा कुछ इस तरह से था।
विज्ञापन
नेहरू पार्क में बनाओ सार्वजनिक शौचालय
- मेयर रविकांत : तीन साल से यह मुद्दा लटका हुआ है
- मनोज परिदा : क्यों नहीं बन पा रहा है, क्या समस्या है?
- चीफ आर्किटेक्ट कपिल सेतिया : वह हेरिटेज साइट है
- मनोज परिदा: मैं कमेटी का चेयरमैन हूं। मैं देता हूं मंजूरी। टेंडर करो
- चीफ इंजीनियर ओझा : अगले कुछ दिनों में टेंडर कर देंगे
- पार्षद राजेश कालिया : मलोया में डिस्पेंसरी नहीं है। जंज घर को डिस्पेंसरी बना दिया जाए
- मनोज परिदा : स्वास्थ्य विभाग की निदेशक बताइए, हो सकता है?
- स्वास्थ्य निदेशक अमनदीप कंग : डॉक्टरों की व्यवस्था कर लेंगे
- मनोज परिदा : कैसे भी करो, आज से 60 जिन बाद इसका उद्घाटन होगा। प्रशासक खुद आएंगे। करो तैयारी
- पार्षद महेशइंदर सिद्धू : स्कूल में सफेदे के पेड़ उम्र पूरी कर चुके हैं। कभी भी गिर सकते हैं
- मनोज परिदा : इसको कटवाने के लिए कौन जिम्मेदार है?
- चीफ इंजीनियर सीबी ओझा : टेंडर हो गया है
- मनोज परिदा: ये बताओ, काम कब तक होगा?
- सीबी ओझा: 15 दिन में हो जाएगा।
- मनोज परिदा : 15 अप्रैल तक का समय दिया। नहीं हुआ तो कार्रवाई करूंगा।
कामकाजी महिलाएं रहेंगी बाल भवन में, विज्ञापन निकालो, दीवार ऊंची करो
- पार्षद सुनीता धवन : बाल भवन का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। दीवार भी ऊंची होनी चाहिए
- मनोज परिदा : घर के लिए लोग मर रहे हैं। बाल भवन खाली क्यों हैं? दीवार के लिए जिम्मेदार कौन है?
- चीफ इंजीनियर ओझा : हम करा देंगे
- मनोज परिदा : एक-दो दिन में विज्ञापन निकालो कि बालभवन में कामकाजी महिलाएं-युवतियां रह सकती हैं। किराया तय करो। दीवार को भी ऊंची करो।
- पार्षद अरुण सूद: जिस स्कूल में बच्चा शुरू से पढ़ रहा, 12वीं भी वहीं से क्यों नहीं कर सकता। 11वीं के बाद स्कूल बदलना पड़ता है। विभाग की इस पॉलिसी में खामी है
- मनोज परिदा : समाधान बताइए
- सूद : जो जहां पढ़ रहा है, वहीं पढ़े। बच्चों को दूर का स्कूल मिलता है तो उन्हें आने-जाने में दिक्कत होती है
- शिक्षा निदेशक रुबिंदरजीत सिंह बराड़ : सीनियर सेकेंडरी स्कूल कम हैं, इसलिए स्कूल बदलना पड़ता है
- सूद : ठीक है फिर पॉकेट के अनुसार स्कूल आवंटित हो। पुराने स्कूल को प्राथमिकता मिले
- मनोज परिदा : शिक्षा सचिव इसका समाधान करें। बैठक करें और देखें कि इसमें क्या हो सकता है। मुझे रिपोर्ट भी भेजें।
- पार्षद गुरबख्श रावत : मेरे वार्ड में बने स्वीमिंग पूल को ऑलवेदर कर दिया जाए
- खेल सचिव केके यादव : मैंने इजाजत दे दी है
- मनोज परिदा : फिर कहां समस्या है?
- चीफ इंजीनियर ओझा: हो जाएगा
- मनोज परिदा : कितना समय लगेगा, ये बताओ?
- चीफ इंजीनियर : तीन महीने में हो जाएगा।
- मनोज परिदा: रिपोर्ट मुझे भेजना। पार्षद तीन महीने बाद मुझसे मिलें