फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Mayor Election in January 2019, Groupism in BJP

चंडीगढ़ः मेयर चुनाव को लेकर बीजेपी में गुटबाजी, घमासान के आसार, ऐसे बनेंगे समीकरण

Mon, 26 Nov 2018 03:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 26 Nov 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Mayor Election in January 2019, Groupism in BJP
चंडीगढ़ बीजेपी, संजय टंडन
मेयर का चुनाव जनवरी 2019 में होना है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी में मेयर के उम्मीदवार के लिए इस बार पिछले वर्ष से भी अधिक खींचतान की संभावना है। इस बार मेयर पद आरक्षित है। नगर निगम में कुल 26 पार्षद हैं। नौ मनोनीत पार्षद भी हैं लेकिन मनोनीत पार्षद को वोट डालने का अधिकार नहीं है। ऐसे में अब 26 पार्षद ही मेयर चुनाव में भाग ले सकेंगे। एक वोट स्थानीय सांसद का भी होता है। ऐसे में मेयर चुनाव में भाजपा के अंदर ही दमदार दंगल होने की संभावना है। निगम में भाजपा के 20 पार्षद हैं जबकि चार कांग्रेस पार्टी के, एक निर्दलीय और एक पार्षद शिरोमणि अकाली दल से हैं। भाजपा और अकाली दल का गठबंधन है।
विज्ञापन


ऐसे में शिअद पार्षद का वोट भी भाजपा की तरफ ही जाना चाहिए। सांसद भाजपा की हैं, ऐसे में उनका भी वोट पार्टी कैंडीडेट को ही जाएगा।  लेकिन सूत्रों की मानें तो इस बार भाजपा की राह आसान नहीं है। वर्ष 2019 में लोकसभा का चुनाव होना है। ऐसे में सांसद मेयर पद पर अपने किसी कैंडीडेट को ही बैठाने की कोशिश करेंगी। वहीं, भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन खुद पार्टी के टिकट पर सांसदी का चुनाव लड़ना चाहते हैं। उनकी भी चाहत मेयर पद पर अपने कैंडीडेट को लाने की होगी। इस लिहाज से जिसका मेयर होगा, उसकी चुनाव में टिकट की दावेदारी मजबूत होगी। साथ ही वह शहर में दिखेंगे भी अधिक क्योंकि मेयर के साथ वे कार्यक्रमों में अधिक जाएंगे।
विज्ञापन


यह है गणित
भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश में पहले तीन गुट हुआ करते थे। संजय टंडन, सांसद किरण खेर और हरमोहन धवन। अब हरमोहन धवन भाजपा से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इसके कारण अब भाजपा में केवल दो गुट ही बचे हैं। वैसे भी धवन काफी समय से पार्टी से साइड लाइन हो चुके थे। ऐसे में अब सीधी टक्कर संजय टंडन गुट और सांसद खेर के गुट में है। सूत्र बताते हैं कि 20 में से नौ पार्षद संजय टंडन गुट के साथ तो 7 किरण खेर गुट के साथ हैं। एक बात और है। शिअद के पार्षद किरण खेर के साथ हर कार्यक्रम में दिखते हैं। निर्दलीय पार्षद भी खेर के साथ हैं। अब पार्टी के चार पार्षद न्यूट्रल हैं, जो पार्टी के उम्मीदवार को ही वोट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर चुनाव में कोई विवाद नहीं होगा। केंद्रीय नेतृत्व आकर मामले को देखेगा। सर्वसम्मति से फैसला होगा। अभी मेयर चुनाव में काफी समय है।
- प्रेम कौशिक, महासचिव, भाजपा, चंडीगढ़ प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed