{"_id":"6a89a45c728fa33a470e266c","slug":"a-campaign-to-attract-investors-will-begin-in-mumbai-today-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1103344-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: निवेशकों को आकर्षित करने के लिए मुंबई में आज से शुरू होगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: निवेशकों को आकर्षित करने के लिए मुंबई में आज से शुरू होगा अभियान
विज्ञापन
- हैपनिंग हरियाणा 2.0 अभियान के तहत सीएम नायब सैनी बड़े निवेशकों से करेंगे सीधा संवाद
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह और अधिकारियों के साथ मुंबई में हैपनिंग हरियाणा 2.0 अभियान का शुभारंभ करेंगे। दो दिवसीय मुंबई दौरे के दाैरान उद्योगपतियों, निवेशकों और बड़ी कंपनियों के प्रमुखों के साथ सीधे संवाद होगा।
मुख्यमंत्री निजी निवेश कोष और जोखिम पूंजी से जुड़े प्रमुख निवेशकों के साथ विशेष बैठक भी करेंगे। इनमें 500 अरब डॉलर से अधिक की परिसंपत्तियां संभालने वाले निवेशक शामिल होंगे। तकनीकी नवाचार, विनिर्माण, आधुनिक माल परिवहन, व्यावसायिक संपत्ति और डिजिटल ढांचे में निवेश आकर्षित करने पर जोर रहेगा।
इसके अलावा मुंबई में बसे हरियाणवी उद्यमियों के साथ भी संवाद होगा। सरकार इलेक्ट्रिक वाहन, सेमीकंडक्टर, डाटा सेंटर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, दवा उद्योग, वैश्विक क्षमता केंद्र और हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्रों को निवेश के लिए सामने रखेगी। हाल में घोषित नई नीतियों के बाद 1.10 लाख करोड़ रुपये से अधिक के शुरुआती निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। मुंबई से शुरू होने वाला अभियान अप्रैल 2027 में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने पर केंद्रित रहेगा।