{"_id":"589b6b134f1c1b7e0b379f0b","slug":"chandigarh-mayor-asha-jaiswal-chandigarh-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक 'समाजसेवी' आया, मेयर के घर के बाहर हड़कंप मचाया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक 'समाजसेवी' आया, मेयर के घर के बाहर हड़कंप मचाया...
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 09 Feb 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
मेयर की शिकायत पर केस दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तथाकथित समाजसेवी ने मेयर के नाम पर सैनिटेशन इंस्पेक्टर और कर्मचारियों को उनके (मेयर) के सेक्टर-21 स्थित घर पर बुला लिया। उसने कर्मचारियों से आशा जसवाल के घर के बाहर सफाई भी करवानी शुरू कर दी। जब मेयर को इस बारे में पता चला तो वह सैनिटेशन इंस्पेक्टर दिनेश जोशी पर बिफर पड़ीं।
सेनिटेशन इंस्पेक्टर ने बताया कि समाजसेवी ने फोन करके कहा कि मेयर मैडम एरिया की सफाई व्यवस्था से खुश नहीं हैा और घर पर बुलाया है। मेयर के बेटे ब्रजेश्वर जसवाल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर सेक्टर-19 थाना पुलिस पहुंची लेकिन तब तक तथाकथित समाजसेवी वहां से भाग चुका था।
तथाकथित समाजसेवी द्वारा दिए गए विजटिंग कार्ड पर पीपीएस सहोता लिखा था। मौके पर पुलिस पहुंची ने विजिटिंग कार्ड पर दिए मोबाइल नंबर पर फोन करके उसे बुला कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मेयर आशा जसवाल और सेनिटेशन इंस्पेक्टर दिनेश जोशी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ जबरन घर में घुसने का मामला दर्ज किया है। आरोपी पीपीएस सहोता के पास एक इंडिका कार है जिस पर रोपड़ का नंबर है। आरोपी की शर्ट पर एक बिल्ला लगा हुआ था जिस पर भाजपा का चुनाव चिन्ह बना हुआ था।

टायलेट करने के बहाने का भागने का प्रयास
डायरी में 8 फरवरी की डेट में खेर का नाम लिखा

तथाकथित समाजसेवी घर पर जो डायरी छोड़कर गया था, उसमें आठ फरवरी की डेट में सांसद किरण खेर का नाम लिखा था जबकि मेयर कार्यालय की कई सारी विजटिंग पर्चियां भी मिलीं हैं। इसके साथ ही एक सेक्टर-39 थाना प्रभारी के नाम पर एक शिकायत भी मिली जिसमे सिर्फ थाना प्रभारी और नीचे शिकायतकर्ता नरेश कुमार का नाम ही लिखा था, जबकि बीच में कुछ भी नहीं लिखा था।
टायलेट करने के बहाने का भागने का प्रयास
पुलिस के अनुसार आरोपी केा जब थाने लाया गया तो उसने टायलेट जाने के बहाने भागने का प्रयास किया। बताते हैं कि दो दिन पहले भी वह मेयर से मिलने के लिए नगर निगम आया था, उस समय भी यह किसी का दाखिल करवाने की बात कर रहा था। लेकिन मेयर ने उस समय उसको धमका दिया था।

चंडीगढ़ की मेयर आशा जसवाल
- फोटो : File Photo
मेयर आशा जयसवाल की शिकायत पर सेक्टर-19 थाना पुलिस ने सेक्टर-40 के रहने वाले प्रेमपाल सिंह (47) के खिलाफ उनके घर में जबरन घुसने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मेयर की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जिला अदालत में पेश किया। वहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
मामले के अनुसार सुबह एक व्यक्ति मेयर के घर पहुंचा तो वहां उस व्यक्ति की मुलाकात मेयर के बेटे से हुई उसने मेयर के बेटे का कहा की वह पार्टी कार्यकर्ता है और स्वच्छ भारत अभियान के तहत मेयर के घर के सामने सफाई करवाने के लिए आया है। उन्होंने बाहर देखा तो कुछ सफाई कर्मी सफाई करने में लगे हुए थे। यह सब सुन कर खुद मेयर भी बाहर आई तो उन्होंने सफाई कर्मियों से बात की तो उन्होंने बताया की वह व्यक्ति उन्हें यह बात कह कर साथ लाया है कि मेयर के आदेश हैं और उनके घर के बाहर सफाई करवानी है।
इस पर मेयर ने जब उस व्यक्ति से पार्टी के पदाधिकारियों के बारे में पूछताछ की तो पाया की उसे उनके बारे में जानकारी ही नहीं है। इस पर मेयर को उस व्यक्ति पर शक हुआ और उन्होंने इस बात की शिकायत तुरंत पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मेयर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।