फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh match, cricket match,

सिक्किम के साथ मैच ड्रा, चंडीगढ़ की मुश्किल बढ़ी

Wed, 15 Jan 2020 02:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
chandigarh match, cricket match,
रणजी सीजन की शुरुआत से ही मौसम की मार झेल रही चंडीगढ़ की टीम को सिक्किम से ड्रा मैच के साथ बड़ा झटका लगा। इस मैच के ड्रा होने से प्लेट ग्रुप में शीर्ष पर काबिज होने से पहले ही मेजबान चंडीगढ़ की टीम की अगले दौर में प्रवेश की सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन

अब तक खेले गए 5 मैचों में चंडीगढ़ की टीम मौसम की करारी मार झेल चुकी है। जिसमें बिहार, नागालैंड और सिक्किम के खिलाफ तीन मैच खराब रोशनी और बारिश के कारण ही ड्रा हुए।
विज्ञापन

चंडीगढ़ ने अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के खिलाफ शेष दो मैच भारी अंतर से जीते। लेकिन टीम को मौसम के सामने घुटने टेकने पड़े। 11 जनवरी को शुरू हुए मैच में सिक्किम के 264 रनों के जवाब में मेजबान टीम ने 360 रन बनाए। जबकि चंडीगढ़ के गेंदबाजों की बदौलत सिक्किम की दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 69 रनों के बाद जीत का स्वाद चखने वाली थी। लेकिन सोमवार को भारी बारिश के कारण मैच रोक दिया गया और मंगलवार तक खेलना संभव नहीं हो सका। अब चंडीगढ़ का अगला मुकाबला 19 जनवरी से गोवा में मेजबान टीम के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed