फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   diwali 2018 ki kharidari offers shopping on flipkart amazon shine Chandigarh markets

दिवाली ऑफर्स: जयुपर की तर्ज पर सजेंगे चंडीगढ़ के बाजार, होंगे कंपीटिशन और प्रशासक देंगे अवार्ड

Tue, 23 Oct 2018 03:58 PM IST
राजेश ढल्ल, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 23 Oct 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
diwali 2018 ki kharidari offers shopping on flipkart amazon shine Chandigarh markets
दीवाली स्पेशल फेयर
इस बार की दिवाली चंडीगढ़वासियों के लिए खास होने वाली है। जयपुर की तर्ज पर शहर के सभी प्रमुख बाजारों को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। सबसे खूबसूरत सजे बाजार को गवर्नर अवार्ड देकर सम्मानित भी करेंगे। ऐसे में इस बार दिवाली पर बाजार पहले के मुकाबले में ज्यादा सुंदर नजर आएंगे। प्रशासन ने इस बार जयपुर की तर्ज पर मार्केट एसोसिएशनों के बीच प्रतियोगिता करवाने की योजना बनाई है। प्रतियोगिता को जीतने वाली बेस्ट मार्केट एसोसिएशन को अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रस्ताव के अनुसार शहर के राउंड अबाउट को भी दिवाली पर रोशनी से जगमगाने की योजना है।
विज्ञापन


इसके लिए उन कंपनियों और संस्थाओं से बात की जाएगी, जो इनका रखरखाव कर रही हैं। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने ही अधिकारियों को जयुपर की तर्ज पर इस बार की दिवाली अलग तरह से सेलिब्रेट करने के निर्देश दिए हैं।मार्केट एसोसिएशनों के बीच प्रतियोगिता करवाने की जिम्मेदारी पंजाब के गवर्नर एवं प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने नगर निगम को सौंपी है। इस संबंध में नगर निगम मेयर की प्रशासक के साथ बैठक भी हो चुकी है। इसी सप्ताह मार्केट्स में होने वाली प्रतियोगिता के लिए नगर निगम कमिश्नर व्यापार मंडल के साथ बैठक करने जा रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में इस बार लोगों को मार्केट्स में ज्यादा लाइटिंग, सजावट और साफ सफाई देखने को मिलेगी। मेयर देवेश मोदगिल का कहना है कि इस बार ग्रीन दीवाली पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है ताकि प्रदूषण कम से कम हो। मेयर देवेश मोदगिल का कहना है कि दीये बेचने वालों को ज्यादा तवज्जो दी जाएगी। लोगों को भी जागरूक किया जाएगा कि वह चीन का सामान न खरीद कर लाइटिंग के लिए मिट्टी के दीये खरीदें। प्रशासन इस बार की दीपावली को ऐतिहासिक बनाना चाहता है इसके लिए सार्वजनिक और पर्यटन स्थलों को भी सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के व्यापारी प्रशासन और नगर निगम का पूरा सहयोग करने के लिए तैयार है। बाजारों को ज्यादा से ज्यादा सुंदर तरीके से सजाया जाएगा। यह अच्छा प्रयास है कि मार्केट एसोसिएशनों के बीच शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए प्रतियोगिता करवाई जा रही है।

- चरणजीव सिंह, चेयरमैन, व्यापार मंडल

इस बार दीवाली पर बाजार पहले से ज्यादा सुंदर दिखेंगे। बाजारों में प्रतियोगिता करवाई जा रही है। लोगों को भी चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा दीये जलाकर घरों को रोशन करें। कमिश्नर को प्रतियोगिता के लिए मार्केट के व्यापारियों से बात करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
- देवेश मोदगिल, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed