फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh market committee planning to expand organic fruit and vegetables market

योजनाः ट्राइसिटी के लोग चखेंगे आर्गेनिक फ्रूट और वेजिटेबल का स्वाद, कमेटी बनाएगी ड्राफ्ट

Thu, 07 Nov 2019 11:03 AM IST
खुशबू गोयल अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 07 Nov 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
chandigarh market committee planning to expand organic fruit and vegetables market
फाइल फोटो
जल्द ही ट्राइसटी के लोगों को आर्गेनिक वेजिटेबल एंड फ्रूट का स्वाद मिल सकेगा। मार्केट कमेटी के प्रशासक ने अब एक बार फिर आर्गेनिक को बढ़ावा देने के लिए ड्राफ्ट बनाने की बात कही है। साथ ही आर्गेनिक उत्पादों के लिए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सप्लायरों से भी मार्केट कमेटी संपर्क साधेगी। ट्राइसिटी की प्रमुख मंडियों में शुमार सेक्टर- 26 की मंडी में मार्केट कमेटी ने वर्ष 2017 में आर्गेनिक फ्रूट और वेजिटेबल सप्लायरों को फ्री में स्पेस उपलब्ध कराया था।
विज्ञापन


सप्लायर यहां सोमवार के नियत दिन में बाजिब दामों पर ट्राइसिटी के लोगों को आर्गेनिक उत्पाद उपलब्ध कराते थे। दो साल तो सब कुछ ठीक चला, लेकिन 2019 के जनवरी माह में सप्लायरों के अभाव में आर्गेनिक उत्पाद मिलने बंद हो गए। अब एक बार फिर मार्केट कमेटी आर्गेनिक उत्पादों की बिक्री के लिए मन बना रही है। सप्लायरों की तलाश में कमेटी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में संभावनाओं को तलाश रही है। साथ ही इसके लिए मार्केट कमेटी के प्रशासक अपनी देखरेख में एक ड्राफ्ट भी तैयार करवा रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड के जलना गांव संपर्क करेगी कमेटी
ट्राइसिटी में आर्गेनिक फ्रूट एंड वेजिटेबल के सप्लायरों की तलाश में मार्केट कमेटी उत्तराखंड के नैनीताल जिले के जलना गांव भी जाएगी। यहां पूरे गांव में रहने वाले अधिकांश लोग आर्गेनिक खेती करते हैं। आर्गेनिक उत्पादों की पैदावार कर यहां के ग्रामीण दूसरे राज्यों में उत्पादों को बेंचकर भरपूर लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना सर्टीफाइड उत्पादों से रहे सावधान

चंडीगढ़ शहर में आर्गेनिक उत्पादों का प्रयोग करने वाले लोगों के साथ सप्लायर चीटिंग कर रहे हैं। सप्लायर बिना किसी अधकिृत एजेंसी से सर्टीफाइट उत्पादों की धड़ल्ले से बिक्री कर रहे हैं। ऐसे उत्पादों का प्रयोग लोगों के लिए घातक हो सकता है। जानकारों की यदि मानें तो ट्राईसिटी में आर्गेनिक उत्पादों की सुद्घता जांच के लिए अभी कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

कैसे करें असली उत्पादों की पहचान
- सर्टीफाइड उत्पादों पर संबंधित एजेंसी के स्टीकर होते हैं।
- नार्मल उत्पादों से भिन्न होता है आर्गेनिक उत्पादों का स्वाद।
- आर्गेनिक उत्पादों की गंध नार्मल उत्पादों से अधिक तेज होती है।
- आर्गेनिक सब्जियां के गलने में ज्यादा टाइम नहीं लगाते

आर्गेनिक फ्रूट एंड वेजिटेबल की बिक्री के लिए सेक्टर- 26 में व्यवस्था की गई थी, लेकिन सप्लायरों की कमी के कारण वर्ष 2019 के पहले माह में मंडी से बिक्री का कार्य बंद हो गया था। अब एक बार फिर इस ओर कार्य किया जा रहा है। जल्द ही ट्राइसिटी को इस इस मामले में खुशी की खबर मिलेगी।
-नाजुक कुमार, प्रशासक, मार्केट कमेटी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed