फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh ludhiana and UP police arrested accused in murder case of Chandigarh taxi driver Ravi

चंडीगढ़ के टैक्सी ड्राइवर की हत्या: जानकार ही निकला रवि का हत्यारा, महिला बनी मौत की वजह

Mon, 12 Aug 2024 09:37 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 12 Aug 2024 09:37 PM IST
सार

10 अगस्त की सुबह पंजाब के खन्ना में चंडीगढ़ के टैक्सी चालक रवि की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रवि की हत्या उसके जानकार ने ही की थी। आरोपी चंडीगढ़ का ही रहने वाला है। 

विज्ञापन
Chandigarh ludhiana and UP police arrested accused in murder case of Chandigarh taxi driver Ravi
खन्ना में हुई थी रवि की हत्या (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

तीन दिन पहले पंजाब के खन्ना के समराला क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर हुई चंडीगढ़ के टैक्सी ड्राइवर रवि की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले को लुधियाना, चंडीगढ़ और यूपी पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन से सुलझा लिया है। रवि की हत्या उसके जानकार ने ही की थी। आरोपी चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 का रहने वाला सतपाल है, जिसे पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी से एक देसी पिस्टल, 2 मैगजीन और 6 कारतूस बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


एसएसपी अश्विनी गोत्याल ने बताया कि 10 अगस्त की सुबह टैक्सी ड्राइवर रवि कुमार की गोली मारकर हत्या की गई थी। रवि कुमार और आरोपी सतपाल दोनों मूल रूप से मुजफ्फरनगर (यूपी) के रहने वाले हैं और फिलहाल चंडीगढ़ के राम दरबार में रहते थे। रवि की पत्नी पिंकी के परिवार के सतपाल से अच्छे संबंध थे। इसी वजह से दोनों में पुरानी रंजिश थी। 
विज्ञापन


नौ अगस्त की रात जब दोनों सवारी छोड़ने लुधियाना आए तो वापसी पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। रवि ने बचाव करने के लिए टैक्सी रोकी थी, लेकिन झगड़ा इतना बढ़ गया कि सतपाल ने उसे गोली मार दी। एसएसपी ने कहा कि झगड़ा किसी महिला को लेकर हुआ था, लेकिन इसमें रवि की पत्नी पिंकी का कोई रोल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

13 साल जेल काट चुका है आरोपी सतपाल

एसएसपी ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी कार लेकर पिंजौर चला गया था। उसके बाद डेराबस्सी में गाड़ी पार्क की और मुजफ्फरनगर चला गया। आरोपी सतपाल का क्रिमिनल रिकॉर्ड है। मुजफ्फरनगर में दर्ज मर्डर केस में वह 13 साल जेल काटने के बाद फरवरी 2024 में ही मेरठ जेल से बाहर आया था। मेरठ में चोरी और चंडीगढ़ में झगड़े का केस भी दर्ज है। आरोपी का रिमांड लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है। 

भागने लगा तो टूट गई बाजू

एसएसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जब पिस्टल बरामद करने पहुंचे तो उसने भागने की कोशिश की। वह गिर गया और उसकी बाजू टूट गई। कराया जाना था, तो पुलिस आरोपी की निशानदेही पर वारदात वाली जगह पहुंची। वहां से आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। भागते समय वह गिर गया और उसकी बाजू टूट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed