फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, JBT teacher, recruitment, written exam 10th December

जेबीटी शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा 10 दिसंबर को

Sun, 30 Oct 2022 01:31 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:31 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, JBT teacher, recruitment, written exam 10th December
चंडीगढ़। शहर के सरकारी स्कूलों में समग्र शिक्षा अभियान के तहत जेबीटी शिक्षक भर्ती 15 सितंबर से शुरू हुई थी। कुल 158 पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि छह अक्तूबर थी। इसके बाद अब जेबीटी शिक्षकों के लिए लिखित परीक्षा के लिए भी विज्ञापन जारी कर दिया गया है। जेबीटी के 158 कांट्रैक्ट पदों के लिए लिखित परीक्षा 10 दिसंबर को आयोजित करवाई जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से भर्ती प्रक्रिया की दी गई जानकारी के अनुसार जेबीटी शिक्षकों की तनख्वाह महीने की 29,200 रुपये होगी। जेबीटी पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संबंधित विषय में ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। साथ ही उसने डीएलएड परीक्षा भी पास की होनी चाहिए। इन पदों के लिए आयु सीमा 21 से 37 साल तय की गई है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
विज्ञापन

ढाई घंटे की होगी लिखित परीक्षा
जेबीटी शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा ढाई घंटे की होगी। इसमें 150 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। पेपर में उम्मीदवार से सामान्य ज्ञान, विज्ञान, सोशल साइंस, गणित, हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी भाषा के प्रश्न पूछे जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार की ओर से ग्रेजुएशन 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। लिखित परीक्षा 10 दिसंबर को सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होगी और एक बजे तक चलेगी। उम्मीदवार अपना आईडी कार्ड छह दिसंबर सुबह 11 बजे से लेकर नौ दिसंबर शाम 5 बजे तक डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा उत्तरकुंजी 12 दिसंबर को अपलोड की जाएगी जिसके बाद उम्मीदवार 14 दिसबंर दोपहर 2 बजे तक अपने ऑब्जेक्शन भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed