फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   chandigarh is the punjab property says parkash singh badal

चंडीगढ़ पर केवल पंजाब का अधिकार: बादल

Sun, 21 Aug 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर Updated Sun, 21 Aug 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
chandigarh is the punjab property says parkash singh badal
Badal and Kejriwal - फोटो : file photo
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने एक बार फिर दोहराया कि चंडीगढ़ पर केवल पंजाब का अधिकार है और कांग्रेस पार्टी ने धोखे से चंडीगढ़ को पंजाब से छीन लिया। मुख्यमंत्री शनिवार को कस्बा लौंगोवाल की अनाज मंडी में आयोजित संत हरचंद सिंह लौंगोवाल की 31वीं बरसी के मौके आयोजित प्रदेश स्तरीय श्रद्धांजलि समागम दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में कहीं भी ऐसी मिसाल नहीं है, जहां किसी राज्य को उसकी राजधानी से अलग किया गया हो, किंतु पंजाब के साथ एक बड़ी ज्यादती करते केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ पंजाब को नहीं दिया। उन्होंने कहा कि 1980 के दशक में तत्कालीन प्रधानमंत्री ने इस संबंधी लोग सभा में एलान भी कर दिया था। उन्होंने कहा कि सिर्फ यही नहीं बल्कि सूबे को पंजाबी बोलते इलाकों और पानी पर बनते उसके अधिकार से भी वंचित रखा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने फिर कहा कि चंडीगढ़ पर केवल पंजाब का अधिकार है और कोई भी इस बात को झुठला नहीं सकता। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक डॉ. हरजोत कौर सिद्धू उनकी बेटी की तरह हैं और उनके द्वारा सियासी दखलअंदाजी कारण कार्य न होने के लगाए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘संधू और साक्षी मलिक ने देश का मान बढ़ाया’

chandigarh is the punjab property says parkash singh badal
CM Prakash Badal - फोटो : file photo
भारतीय ओलंपिक खिलाड़ियों पीवी संधू और साक्षी मलिक के मेडल पर खुशी जाहिर करते मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने देश का सिर फख्र से ऊंचा किया है। अब जरूरत है कि यह देखें कि इतने बड़ा देश होने के बावजूद मेडल की कमी क्यों है। उन्होंने इस बात पर बल देते कहा कि छोटी आयु से ही खिलाड़ियों के लिए खास सिखलाई मुहैया कराई जानी चाहिए ताकि हमारे खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय खेलों में उपलब्धियां हासिल करें।

आम आदमी पार्टी में नक्सलियों की घुसपैठ: सुखबीर
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा आम आदमी पार्टी में नक्सलियों ने घुसपैठ कर ली है और यह हर कीमत पर पंजाब में सत्ता हासिल करके राज्य का माहौल खराब करने की कोशिश में हैं। उन्होंने कहा कि आप नेता टकराव वाली राजनीति करते हैं और पंजाब में सत्ता हासिल करके इनका लक्ष्य केंद्र सरकार से लड़ाई करना है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के राज्य दौरान कांग्रेस सरकार ने कोई ऐसी प्राप्ति या विकास नहीं किया जिसे वह गिनवा सकें। उन्होंने कहा कि अकाली दल ने हमेशा लोगों के भलाई के लिए काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed