फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh is ready for a dhamaal on New Year

Chandigarh News: नए साल पर होगा खूब धमाल, जश्न को चंडीगढ़ तैयार, यहां कर सकते सेलिब्रेट

Sat, 31 Dec 2022 12:19 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 31 Dec 2022 12:19 PM IST
सार

टैक्सी संचालकों ने बताया कि बड़ी गाड़ी का छह हजार और छोटी गाड़ियों का चार हजार रुपये प्रतिदिन का किराया लिया जा रहा है। कुछ लोग टॉय ट्रेन से वादियों का मजा लेने जा रहे हैं। शहर के क्लब, रेस्टोरेंट और होटलों में भी लोगों के जश्न को दोगुना करने के लिए गायकों की शाम, डीजे नाइट, आकर्षक सजावट, लकी ड्रॉ जैसे रोचक और आकर्षक आयोजनों की व्यवस्था की है।

विज्ञापन
Chandigarh is ready for a dhamaal on New Year
नए साल पर एलांते मॉल पर की गई सजावट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल स्वागत के लिए चंडीगढ़ के लोगों में काफी उत्साह है। इस बार कोविड को लेकर प्रशासन की ओर से कोई बंदिशें न होने से मस्ती दोगुनी होगी। युवाओं ने क्लब, रेस्टोरेंट और लाइव शो में नए साल का जश्न मनाने के बारे में सोचा है तो कुछ लोग परिवार के साथ पहाड़ों में बर्फबारी का मजा लेने जा रहे हैं। शहर में ज्यादातर टैक्सी की बुकिंग फुल हैं, क्योंकि पहाड़ों पर पार्किंग की समस्या होने के कारण लोग गाड़ी से जाना पसंद कम ही करते हैं।

विज्ञापन


टैक्सी संचालकों ने बताया कि बड़ी गाड़ी का छह हजार और छोटी गाड़ियों का चार हजार रुपये प्रतिदिन का किराया लिया जा रहा है। कुछ लोग टॉय ट्रेन से वादियों का मजा लेने जा रहे हैं। शहर के क्लब, रेस्टोरेंट और होटलों में भी लोगों के जश्न को दोगुना करने के लिए गायकों की शाम, डीजे नाइट, आकर्षक सजावट, लकी ड्रॉ जैसे रोचक और आकर्षक आयोजनों की व्यवस्था की है। आयोजकों ने बताया कि ज्यादातर नौकरीपेशा व्यक्ति पहाड़ों पर ही नया साल मनाता है क्योंकि उसे परिवार के साथ बाहर समय बिताने के लिए चुनिंदा दिन ही मिलते हैं।
विज्ञापन


यहां कर सकते हैं मस्ती

  • सेक्टर-35 स्थित होटल मेट्रो में लकी ड्रॉ पर कस्टमर को पांच हजार तक का तोहफा दिया जाएगा।
  • सेक्टर-35 स्थित होटल जेडब्ल्यू मैरिएट में गायिका सुनंदा शर्मा कार्यक्रम पेश करेंगी।
  • हयात रीजेंसी में मैजिक एंड मिस्टेक के हाथों का जादू खास रहेगा।
  • इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ऑलटिएस होटल में कपल गेम और नॉट गेम रखे जाएंगे।
  • फॉरेस्ट हिल में पंजाबी गायक बब्बू मान व सतिंदर सरताज लाइव कॉन्सर्ट।

क्या कहते हैं टैक्सी संचालक


बड़ी गाड़ियों की मांग ज्यादा
वैसे तो इस समय टैक्सियों की मांग ज्यादा रहती है लेकिन इस बार नये साल से पहले पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से अब गाड़ियों की मांग ज्यादा बढ़ गई है। लोग परिवार के साथ जा रहे हैं इसलिए बड़ी गाड़ियों की मांग ज्यादा है। - रशपाल सिंह, टैक्सी संचालक, सेक्टर-15।

शिमला और मनाली के लिए बुकिंग फुल
बर्फबारी के कारण पहाड़ों पर जाने वालों की संख्या बढ़ गई है। स्थिति यह है कि एक से दो घंटे तक लाइन में लगकर शिमला तक पहुंचना पड़ रहा है। वहां भी बर्फ पड़ने से गाड़ियां नहीं आगे जा पा रही हैं तो लोग जिप्सी से आगे जा रहे हैं। - मनप्रीत सिंह, टैक्सी संचालक, सेक्टर-52।

युवा नया साल मनाने के लिए बेताब
कोविड के दो सालों में नए साल का आभास नहीं हुआ था इसलिए इस बार दोस्तों के साथ बाहर खाने पर जाने का प्लान बनाया है। - अंशिका मेहता, पीयू विद्यार्थी

इस बार एक नया अनुभव मिलेगा
घर पर सब रिश्तेदार, पड़ोसी मिलकर कांउट डाउन कर न्यू ईयर मनाते थे, पर पेपर होने के कारण नया साल दोस्तों संग मनांउगी। घर से दूर शहर में बने नए दोस्तों व यूनिवर्सिटी सहपाठियों के साथ नए साल का आगाज करना एक अलग अनुभव रहेगा। - हिमांशी, गणित विभाग, पीयू।

भाई-बहनों से मिलने के लिए उत्सुक
काम और पढ़ाई की वजह से मेरे चचेरे भाई-बहन अलग शहरों में रह रहे हैं। मैं स्वयं पांच महीने बाद घर जा रही हूं। भाई-बहनों से मिलने के लिए मैं उत्सुक हूं और सब साथ आएंगे तो नये साल पर कुछ खास होना लाजमी है। - छवी, लॉ विभाग, पीयू।

गुरुद्वारे में जाकर मांगेंगे दुआएं
न्यू ईयर पर और कुछ हो न हो पर सबके फोन नए साल की मुबारकबाद से भर जाते हैं। नए साल पर हम गुरुद्वारा जाकर वाहेगुरु की दुआएं लेते हैं। - गुरिंदर, लॉ विभाग, पीयू

गुरु की मेहर से शुरू होगा नया साल
ऐसा माना जाता है कि नए साल के पहले दिन आप जैसे दिन बिताते हैं आपका पूरा साल उसी प्रकार जाता है। इसलिए बचपन में कहते थे 1 जनवरी को स्कूल जाओगे तो पूरा साल स्कूल में उपस्थित रहोगे। मेरा नया साल गुरु की मेहर से ही शुरू होगा। - जसमीत कौर, पीयू विद्यार्थी।

नए साल के जश्न के लिए सिटको ने की खास तैयारी
नए साल के जश्न के लिए सिटको ने सेक्टर-10 स्थित होटल माउंट व्यू, सेक्टर-17 स्थित शिवालिक व्यू, सेक्टर-24 स्थित पार्क व्यू में खास तैयारियां की हैं। होटल माउंट व्यू में लाइव म्यूजिकल इवनिंग रखी गई है। इसमें कपल पास 4000 रुपये, सिंगल पास 2500 और 7 से लेकर 11 वर्ष उम्र के बच्चों के लिए एक 1000 रुपये का पास रखा गया है। सात वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए एंट्री फ्री रहेगी। इस दौरान बक्शी सिस्टर्स की तरफ से संगीत कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा।

होटल शिवालिक व्यू डीजे और लाइव बैंड की प्रस्तुति
शिवालिक व्यू के क्लाउड-नाइन में डीजे और लाइव बैंड होगा। जश्न के लिए खास तौर पर मैन्यू भी तैयार किया गया है।
बज्म रेस्टोरेंट में कपल बुफे 2800 रुपये, सिंगल बुफे 1400 और 7 वर्ष से लेकर 12 वर्ष के उम्र के बच्चों के लिए 700 रुपये का एंट्री पास रखा गया है।

होटल पार्क व्यू
23 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच स्पेशल मेन्यू रखा गया है और उसके लिए खास दाम भी तय किया गया है। होटल के द पाल्म रेस्टोरेंट में 735 रुपये में स्पेशल बुफे का ऑफर दिया गया है। इस दौरान थीम बेस्ड डेकोरेशन भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed