{"_id":"622bb80dc30c0c25bd5f5698","slug":"chandigarh-international-airport-awarded-the-best-airport-in-the-country-chandigarh-news-pkl444436720","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट को देश का सबसे बेस्ट एयरपोर्ट का अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट को देश का सबसे बेस्ट एयरपोर्ट का अवार्ड
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट को देश के सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट का अवॉर्ड मिला है। इसकी घोषणा एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल की ओर से शुक्रवार को की गई। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पिछले 4 साल से लगातार एशिया पैसिफिक बेस्ट एयरपोर्ट का अवॉर्ड जीत रहा है। यह अवॉर्ड सभी कैटेगरी में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर दिया गया।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ राकेश डेबला ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का पल है। कुछ दिन पहले ही चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 2 से 5 मिलियन यात्रियों की श्रेणी में एशिया का एयरपोर्ट क्वालिटी अवॉर्ड मिल चुका है। हम यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं देने और उनके मूल्यवान समय को बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक में 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यहां से इस समय 45 उड़ानें संचालित हो रही हैं।
250 एयरपोर्ट में सबसे अधिक अंक मिले
राकेश डेबला ने बताया कि एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) की ओर से तकरीबन 250 एयरपोर्ट का सर्वे किया गया। इसमें पैसेंजर से सीधे बातचीत की जाती है। साफ-सफाई, सुविधाएं, पार्किंग व्यवस्था, डिपार्चर टाइमिंग और कई पहलुओं के आधार पर सर्वे किया जाता है। इसी आधार पर एयरपोर्ट को प्वाइंट दिए जाते हैं, जिसमें चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सबसे अधिक प्वाइंट मिले हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़-दुबई उड़ान 14 मार्च से
चंडीगढ़ व आसपास के लोगों के लिए इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से दोबारा चंडीगढ़-दुबई उड़ान जल्द शुरू की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 के कारण बंद उड़ानों को दोबारा शुरू किया जा रहा है। चंडीगढ़-दुबई उड़ान 14 मार्च से शुरू होगी, जो सप्ताह में चार दिन चलेगी। एयरपोर्ट के पीआरओ केपी सिंह ने बताया कि दुबई के लिए चंडीगढ़ से सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को फ्लाइट उड़ान भरेगी। चंडीगढ़ से इंडिगो की फ्लाइट दुबई के लिए रात 9.15 बजे रवाना होगी, जो सुबह 6.20 बजे पहुंचेगी।