फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh: Huge crowd gathered to see Dussehra, Ravana Dahan was done

Chandigarh: दशहरा देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, किया गया रावण के पुतलों का दहन

Sat, 12 Oct 2024 06:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 12 Oct 2024 06:02 PM IST
सार

सूर्यास्त के बाद रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। दशहरा ग्रांउड में काफी संख्या में लोग पहुंचे।

विज्ञापन
Chandigarh: Huge crowd gathered to see Dussehra, Ravana Dahan was done
सेक्टर 46 में किया गया रावण के पुतलों का दहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के चंडीगढ़ शहर की 30 से भी अधिक जगहों पर दशहरा का आयोजन किया गया। लोग अपने परिवार के साथ दशहरा ग्राउंड पहुंचे। सेक्टर 46 में सबसे उंचा 101 फीट का पुतला खड़ा किया गया था। रावण के पुतले के दहन को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ पहुंची।

विज्ञापन


रावण का पुतला धु धु कर जल गया। सड़क के दोनों किनारे तीर, कमान व अन्य खिलौने के सामान बेचने वालों ने स्टॉल लगाया । मिठाई की दुकानों पर भी पुतला दहन के बाद खरीदारी होगी।
विज्ञापन


सुबह से ही दशहरा ग्राउंड में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले खड़ा किए गए थे। राम और रावण की सेना दशहरा ग्राउंड में पहुंची और युद्ध का मंचन किया। हनुमान जी के स्वरूप ने दर्शकों के बीच फल वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर 46 के अलावा 29 ओसीएफ ग्राउंड सेक्टर 49, 48, 27, 28, 30, 32 34, 40, 41, 7, पीयू, 24, 38 56, धनास, मलोया सहित अन्य भागों में रावण मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए गए। इसके अलावा पंचकूला में भी रावण के पुतले का दहन किया गया।

Chandigarh: Huge crowd gathered to see Dussehra, Ravana Dahan was done
पंचकूला शालीमार ग्राउंड में 150 फुट का रावण देखने के लिए पहुंचे लोग। - फोटो : संवाद
सेक्टर-17 दशहरा ग्राउंड के सामने रावण दहन के चलते सेक्टर-17/22 की डिवाइडिंग रोड पर काफी लंबा जाम लगा गया। लोगों ने अपनी गाड़ियां किसी पार्किंग के बजाय सड़क किनारे मुख्य मार्ग पर ही पार्क की हुई थी, जिसके चलते अन्य वाहनों के आवागमन में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed