फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Housing Board will conduct a survey of the houses found closed in the survey of small flats

स्मॉल फ्लैट्स के सर्वे में बंद पाए घरों का फिर सर्वे कराएगा चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड

Tue, 01 Nov 2022 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Housing Board will conduct a survey of the houses found closed in the survey of small flats
चंडीगढ़। शहर के स्मॉल फ्लैट्स में असली आवंटी रह रहे हैं या नहीं, यह पता लगाने के लिए चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने पूरे शहर में सर्वे कराया था। इसमें 895 फ्लैट्स में कोई और रहता मिला था, जबकि 1268 फ्लैट्स बंद मिले थे। बोर्ड अब इन बंद घरों का फिर कुछ दिनों में सर्वे कराने जा रहा है।
विज्ञापन

बंद घरों के दोबारा सर्वे के बाद ही नवंबर के दूसरे सप्ताह से उन लोगों को अलॉटमेंट रद्द करने के लिए शोकॉज नोटिस भेजने शुरू किए जाएंगे। पिछले सर्वे के दौरान 130 फ्लैट्स में रह रहे लोगों ने जानकारी देने से इंकार कर दिया था, जिसके चलते इनके खिलाफ भी बोर्ड की तरफ से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीएचबी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यशपाल गर्ग ने बताया कि पहले सर्वे के दौरान कई फ्लैट्स लॉक मिले थे, जिसके चलते वह ऐसे घरों का दोबारा सर्वे करवाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सर्वे के बाद ही नियमों की अनदेखी करने वाले सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी और उन्हें अलॉटमेंट रद्द के शोकॉज नोटिस भेजे जाएंगे। बोर्ड की दूसरे सर्वे को जल्दी से पूरा करने की तैयारी है ताकि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सीएचबी ने स्मॉल फ्लैट्स और अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग स्कीम के तहत आवंटित फ्लैट्स का सर्वे करवाया है। ये फ्लैट्स सेक्टर-38वेस्ट, 49, 56, राम दरबार, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, धनास, मौलीजागरां और मलोया में बने हुए हैं। सर्वे के दौरान सीएचबी की टीम के साथ पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे। बता दें कि बोर्ड के अनुसार ऐसे सभी लोगों के मकानों की अलॉटमेंट रद्द की जा सकती है, जिन्हें आगे बेच दिया गया है। इसके अलावा पुलिस कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed