फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh housing board service forms download free online

खुशखबरी: चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के सभी सर्विस फार्म हुए ऑनलाइन, फ्री में करें डाउनलोड

Fri, 18 Oct 2019 04:58 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 18 Oct 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
chandigarh housing board service forms download free online
ऑनलाइन
चंडीगढ़वासियों के लिए खुशखबरी है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने अपनी सभी तरह की सर्विस से जुड़े फॉर्म को ऑनलाइन कर दिया है। अब आप इन्हें ऑनलाइन फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। पहले हाउसिंग बोर्ड के ज्यादातर फॉर्म ऑनलाइन नहीं होने की वजह से लोगों को सीएचबी के दफ्तर जाकर फॉर्म को खरीदना पड़ता था।
विज्ञापन


इस सर्विस के ऑनलाइन होने के बाद लोगों को ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बोर्ड ने साफ किया है कि एप्लीकेशन फार्म डाउनलोड करते वक्त उनसे कोई एकस्ट्रा राशि नहीं मांगी जाएगी। इसके अलावा एप्लीकेशन फार्म, एफिडेविट, अंडरटेकिंग, बाउंड और सभी तरह के एग्रीमेंट के फॉरमेट में बदलाव भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसमें फिलहाल 15 से 20 दिन लगेंगे। बोर्ड का प्रयास इन फार्म के फॉरमेट को आसान बनाना है, ताकि इन्हें भरने में लोगों को किसी की भी सहायता की जरूरत न पड़े। इसके अलावा बोर्ड के सी ब्लॉक की रिसेप्शन में लिमिटेड प्रिंटिड फार्म भी उपलब्ध है, जिन्हें अभी फिलहाल पहले वाली कॉस्ट पर ही प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बोर्ड की सभी सर्विसेज ट्रांसफर, एनओसी व परमिशन सभी तरह की सर्विसेज के लिए इन फार्म को सबमिट करने की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed