फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Housing Board only four found buyers out of 113 properties in tender bid

Chandigarh: चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने खोली संपत्तियों की टेंडर बोली, 113 में सिर्फ चार को मिले खरीदार

Sat, 06 Jan 2024 10:50 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 Jan 2024 10:50 AM IST
सार

सीएचबी सेक्टर-51 के दो टू बेडरूम और सेक्टर-26ई के एक ईडब्ल्यूएस फ्लैट को बेचने में सफल रहा है। इसमें सेक्टर-26ई का ईडब्ल्यूएस फ्लैट 28.30 लाख रुपये में बिका है, जबकि इसका आरक्षित मूल्य 28.25 लाख रुपये था। इन संपत्तियों के लिए सबसे अधिक बोली लगाने वाले बोलीदाता को तय समय के अंदर 25 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी।

विज्ञापन
Chandigarh Housing Board only four found buyers out of 113 properties in tender bid
chandigarh housing board

विस्तार

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) की 113 संपत्तियों में से सिर्फ चार को ही खरीदार मिले। सीएचबी ने शुक्रवार को टेंडर की बोली खोली। इस बार भी लोगों ने अधिक रुचि नहीं दिखाई है। बोर्ड सिर्फ फ्री होल्ड पर तीन आवासीय व लीज होल्ड पर एक व्यावसायिक संपत्ति को ही बेच पाया है, जबकि 109 संपत्तियों को लिए उसे एक भी बोलीदाता नहीं मिल पाया है। सीएचबी को कुल 3.47 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


सीएचबी सेक्टर-51 के दो टू बेडरूम और सेक्टर-26ई के एक ईडब्ल्यूएस फ्लैट को बेचने में सफल रहा है। इसमें सेक्टर-26ई का ईडब्ल्यूएस फ्लैट 28.30 लाख रुपये में बिका है, जबकि इसका आरक्षित मूल्य 28.25 लाख रुपये था। इन संपत्तियों के लिए सबसे अधिक बोली लगाने वाले बोलीदाता को तय समय के अंदर 25 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी। अगर बोलीदाता की ओर से तय समय के अंदर इसका भुगतान नहीं किया जाता है तो बोर्ड की तरफ से ईएमडी (बयाना राशि) जब्त कर ली जाएगी और बोलीदाता को सीएचबी की किसी भी संपत्ति के लिए बोली लगाने से ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सीएचबी के अधिकारियों की तरफ से बताया गया कि बाकी बची संपत्तियों को अगली ई-टेंडरिंग में रखा जाएगा। बता दें कि लीज होल्ड व्यावसायिक संपत्तियों को बोलीदाता नहीं मिल रहे हैं। जानकारों का कहना है कि शहर में कलेक्टर रेट काफी अधिक है और ये भी लीज होल्ड संपत्तियों के न बिकने का प्रमुख कारण है। 18 वर्ष से ऊपर देश के किसी भी राज्य में रहने वाला व्यक्ति इस ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया में भाग ले सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए एनआरआई भी बोली लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन संपत्तियों के लिए लगी बोली :
आवासीय संपत्ति (फ्री होल्ड)
सेक्टर                                 बोली

सेक्टर-51टू बेडरूम             95.34 लाख
सेक्टर-26ई ईडब्ल्यूएस          28.30 लाख

व्यावसायिक संपत्ति (लीज होल्ड)
सेक्टर-61 कजहेड़ी              1.30 करोड़
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed