{"_id":"827f001051214abc2467e0654aa91ec8","slug":"chandigarh-housing-board-going-to-sale-17-flats-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में आशियाना चाहिए, लगाओ बोली और खरीद लो फ्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में आशियाना चाहिए, लगाओ बोली और खरीद लो फ्लैट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 07 Jul 2015 12:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनरल सेल्फ फाइनेंस हाउसिंग स्कीम के तहत सेक्टर-63 के फ्लैट्स का ड्रॉ निकालने के बाद अब हाउसिंग बोर्ड ने यहां के 17 फ्लैट को ओपन मार्केट में बेचने का निर्णय लिया है। हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन मनिंदर सिंह ने सोमवार को निर्णय लिया है कि तीन सप्ताह के भीतर इन फ्लैट्स की नीलामी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
इन 17 फ्लैट्स को बेचकर बोर्ड 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई करेगा। बोर्ड ने सभी अलग अलग कैटेगरी के फ्लैट्स का रिजर्व प्राइस तय कर दिया है। यह फ्लैट्स अलॉटियों ने ड्रॉ से पहले ही सरेंडर कर दिए थे।
विज्ञापन
प्रोजेक्ट पूरा करने में जुटे कर्मचारी
सेक्टर-63 में फ्लैट्स तो बन चुके हैं। लेकिन अभी तक इस प्रोजेक्ट में सड़कें बनाने का काम अधूरा है। साथ ही लाइटिंग काम अधूरा है। प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए बोर्ड के कर्मचारियों के पसीने छूट रहे हैं। शाम 5 बजे के बाद रोजाना प्रोजेक्ट पर चीफ इंजीनियर सहित सभी इंजीनियरिंग विंग के कर्मचारी मौके का दौरा करते हैं।
विज्ञापन
15 जुलाई तक राशि जमा कराएं
सेक्टर-63 में 2108 फ्लैट्स बनाए गए हैं। इनमें 328 थ्री रूम फ्लैट हैं। जबकि 864 टू बेडरूम और 540 वन बेडरूम के फ्लैट हैं। इनके अलावा 313 यूनिट ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए बनाए गए हैं। उन लोगों को भी ड्रॉ में शामिल किया गया है जिन्होंने बकाया राशि तो जमा करा दी है लेकिन ब्याज की राशि जमा नहीं कराई।
बोर्ड के अनुसार ऐसे अलॉटी 15 जुलाई तक ब्याज जमा करा सकते हैं। इसके बाद अगर कोई राशि नहीं जमा कराता तो उनके फ्लैट्स भी बोर्ड आगे ओपन मार्केट में बेच देगा। मालूम हो कि बोर्ड जुलाई के अंत तक कार्यक्रम कर कब्जा दे देगा। इस कार्यक्रम में बोर्ड प्रधानमंत्री मोदी को बुलाने की तैयारी कर रहा है।
किस-किस कैटेगरी के हैं ये 17 फ्लैट
संख्या--------फ्लैट्स----------रिजर्व प्राइस (लाख में)
2-----------ईडब्लयूएस-------19.95
5----------वन बैड रूम-------39.95
7----------टू बैडरूम----------59.95
3----------थ्री बेडरूम----------79.95
सेक्टर-63 के सरेंडर फ्लैट्स से होगी 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई