फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Housing Board, CHB, new building in February

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड को फरवरी में मिलेगा नया भवन

Wed, 05 Jan 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Housing Board, CHB, new building in February
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) को फरवरी में नया पता मिल जाएगा। यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने सीएचबी को फरवरी तक इमारत का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बीते दिनों इमारत का निर्माण कार्य भी देखा था। काम पूरा होने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उद्घाटन करने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की सेक्टर-9 स्थित परिसर में ये सेवन स्टोरी ग्रीन इमारत बनाई जा रही है। इमारत का निर्माण कार्य 1,31,420 स्क्वायर फुट एरिया में 57.94 करोड़ की लागत से पूरा किया गया है। नई इमारत के बाद सीएचबी के ए और सी ब्लॉक इसी बिल्डिंग में शिफ्ट हो जाएंगे। ग्रीन इमारत में एनर्जी सेविंग के साथ ही कई तरह के नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। इमारत को सीएचबी की ओर से बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएचबी के चीफ इंजीनियर राजीव सिंगला ने बताया कि सलाहकार धर्मपाल ने इमारत के कार्यों की समीक्षा की है और फरवरी तक सभी तरह के कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि उद्घाटन कराया जा सके। सीएचबी की ग्रीन इमारत गोल्ड रेटिंग के सभी मापदंड को पूरा करेगी। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के साथ सोलर पैनल सिस्टम भी लगाया जा रहा है। इसके अलावा एनर्जी एफिशिएंट वीआरवी सिस्टम, सीडी मॉनिटरिंग बेस्ड कार पार्किंग वेंटिलेशन सिस्टम, एलईडी एफिशिएंट इंटीरियर लाइटिंग और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) लगाया जा रहा है। एसटीपी से ट्रीट होने वाले पानी को बिल्डिंग में ही इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-वाहनों के लिए बनाए जाएंगे चार्जिंग स्पॉट
दो बेसमेंट पार्किंग में 221 वाहनों को पार्क करने की क्षमता होगी, जिसमें से केवल 33 वाहन ही सरफेस पर पार्क किए जा सकेंगे। इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिए चार्जिंग स्पॉट भी बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा बिल्डिंग मैनेजमेंट सेंटर बनाया गया है, जिससे इस सेंटर में बैठा कर्मी पूरी बिल्डिंग के एयर कंडीशनर, लाइटिंग और अन्य सेवाओं को नियंत्रित कर सकेगा। टॉप फ्लोर पर एक एग्जीबिशन हॉल बनाया गया है और ग्राउंड फ्लोर पर 2 हजार स्क्वायर फुट का एक मल्टीपर्पज हॉल भी बनाया गया है। इस हॉल को बाहरी कार्यक्रमों के लिए दिया जाएगा या नहीं, इस संबंध में बोर्ड द्वारा बाद में पॉलिसी बनाई जाएगी। बिल्डिंग का डबल ग्लास ऐसा होगा कि गर्मियों के सीजन के दौरान बाहर की हीट इसमें अंदर दाखिल नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed