{"_id":"d73c937a8f8002df0f208cf9addccc93","slug":"chandigarh-housing-board-alloties-can-sale-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउसिंग बोर्ड के अलॉटियों के लिए बेहद अहम खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाउसिंग बोर्ड के अलॉटियों के लिए बेहद अहम खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 25 Jun 2015 01:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने बोर्ड के मकानों के मालिकों के लिए लॉक इन पीरियड की अनिवार्यता खत्म करने का फैसला लिया है। अब इन मकानों को बेचने में सीएचबी की ओर से निर्धारित समय सीमा बाधा नहीं बनेगी।
विज्ञापन
बुधवार को चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड दफ्तर में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में यह फैसला लिया गया। सीएचबी चेयरमैन मनिंदर सिंह की अगुवाई में हुई बैठक में सीएचबी के सीईओ डॉ. दीपक कुमार, सेक्रेटरी दानिश अशरफ व चीफ इंजीनियर यूटी एसके चड्डा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
बैठक में सीएचबी के मकानों में कॉमर्शियल गतिविधियों को मान्यता देने का प्रस्ताव भी आया। प्रस्ताव के तहत सीएचबी के मकानों में बुटीक, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग और दुकान चलाने जैसे प्रस्ताव रखे गए। मामले को लेकर बोर्ड सदस्यों ने अपने विचार रखे और मामले पर तकनीकी राय के बाद ही कुछ फैसला लेने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
मीटिंग में चंडीगढ़ प्रशासन में पंजाब और हरियाणा से डेपुटेशन पर आने वाले कर्मचारियों के लिए ग्रेटर मोहाली डेवलेपमेंट अथॉरिटी पुडा भवन से चंडीगढ़ के समीप नजदीक 300 एकड़ जमीन की मांग का प्रस्ताव भी रखा, लेकिन पुडा ने अतिरिक्त जमीन न होने का हवाला सीएचबी अधिकारियों को दिया है।
बैठक में नई हाउसिंग स्कीम लांच करने पर भी चर्चा हुई। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने सेक्टर-63 में तैयार हो चुके फ्लैट्स की पजेशन देने की तैयारी शुरू कर दी है।
सीएचबी सूत्रों के अनुसार 10 जुलाई तक फ्लैट्स का लकी ड्रा निकाला जाएगा। सीएचबी ने फ्लैट के सफल आवेदकों को 2 जुलाई तक बकाया पेमेंट करने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने वाले मालिकों को फ्लैट की चाबी नहीं दी जाएगी।
साफ-सफाई की समस्या दूर होगी
साफ-सफाई, बैकलॉग और पार्क संबंधी समस्या के लिए भी धक्के नहीं खाने होंगे। एमसी कमिश्नर भावना गर्ग ने कहा कि एमसी एरिया वाइज सफाई कर्मी और सुपरवाइजर की लिस्ट तैयार कर रहे हैं। यह लिस्ट एमसी वेबसाइट के साथ सेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन को भी उपलब्ध कराई जाएगी।
साथ ही मैप पर भी इसे मार्क करेंगे। ताकि लोग अपनी समस्या हल कराने के लिए सीधे जिम्मेदार कर्मी या अधिकारी से फोन पर बात कर सकें। सेक्टर-8 की लिस्ट उन्होंने पब्लिक कैंप में लोगों को सौंपी।