फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh house tax increased

हाउस और प्रापर्टी टैक्स महंगा, 25 प्रतिशत ज्यादा लगेगा टैक्स

Thu, 01 Jun 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 01 Jun 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh house tax increased
चंडीगढ़ नगर ‌‌निगम
प्रापर्टी और हाउस टैक्स वीरवार से महंगा हो जाएगा। अब लोगों को 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स अदा करना पड़ेगा। साथ ही 12 प्रतिशत ब्याज भी चार्ज किया जाएगा। शहरवासियों को अप्रैल से मई माह तक सेल्फ असेसमेंट स्कीम के तहत हाउस टैक्स पर 20 प्रतिशत और प्रापर्टी टैक्स पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही थी। बुधवार को दोनों टैक्सों पर मिलने वाली छूट समाप्त हो गई। 
विज्ञापन


हाउस टैक्स से हो चुकी है 3.22 करोड़ की कमाई
नगर निगम अब तक 5 करोड़ की राशि हाउस टैक्स से कमा चुका है। निगम के अनुसार शहर में 83 हजार लोग हाउस टैक्स देते हैं। इनमें से लगभग 30 हजार लोगों का हाउस टैक्स जमा हो चुका है। लेकिन अगले वित्तीय सत्र से यह छूट नहीं मिलेगी। सिर्फ प्रापर्टी टैक्स की तर्ज पर अप्रैल और मई माह में हाउस टैक्स जमा करवाने वालों को 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। पिछले साल अब तक 2.7 करोड़ रुपये की कमाई हाउस टैक्स से हुई थी।
विज्ञापन

प्रापर्टी टैक्स से इकट्ठा हो चुका है 10 करोड़

Chandigarh house tax increased
नगर निगम चंडीगढ़
कामर्शियल इमारतों पर लगे प्रापर्टी टैक्स से चालू वित्तीय वर्ष के दौरान निगम को अब तक 10 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई है। नगर निगम के अनुसार 23 हजार व्यापारी हर साल प्रापर्टी टैक्स अदा करते हैं। इनमें से अब तक 15 हजार व्यापारी प्रापर्टी टैक्स जमा करवा चुके हैं। पिछले साल अब तक छह करोड़ रुपये की कमाई प्रापर्टी टैक्स से हुई थी। नगर निगम ने 20 करोड़ रुपये की राशि डिफाल्टराें से भी लेनी है जिन्होंने अभी तक प्रापर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया है।

फौजी परिवारों में भारी रोष
रिटायर्ड मेजर एवं मनोनीत पार्षद डीएस संधू का कहना है कि  इस फैसले से फौजी परिवारों में प्रशासन के प्रति भारी रोष है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। 
सभी रेजिडेंशियल और कामर्शियल प्रापर्टी का जीआईसी डिजिटाइजेशन टेक्नोलॉजी के तहत सर्वे अगले माह से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए टेंडर हो चुका है और यह काम इसी माह से शुरू हो जाएगा। इस समय निगम के पास कोई सर्वे नहीं है।सर्वे होने पर नए लोगों का भी पता लगेगा जो टैक्स जमा नहीं करवा रहे हैं। 
चरणजीव सिंह, चेयरमैन, हाउस टैक्स कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed